चौपाल क्षेत्र की अनदेखी कर रजनीश किमटा ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप.

 

कांग्रेस के सगंठन महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि भाजपा सरकार ने चौपल क्षेत्र की अनदेखी कर इसके साथ बहुत बड़ा भेदभाव किया है।उन्होंने कहा कि अब चुनाव की बेला में मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में आये है तो लोकलुभावन घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए चार उप चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को जिस प्रकार करारी हार का मुंह देखना पड़ा है उसी तरह उसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।आज चौपल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक के पुलबाहल में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में जन जागरण अभियान की शिरकत करते हुए रजनीश किमटा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया है।

नोटबन्दी जैसे अलोकतांत्रिक निर्णयों ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी।उद्योग बंद हो गए।देश की जीडीपी निम्न स्तर पर पहुंच गई।बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।नए रोजगार बंद हो गए है।किमटा ने कहा कि बढ़ती महंगाई भी भाजपा की ही देन है।तीन काले कृषि कानूनों को लेकर देश के किसानों को एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।उन्होंने कहा कि देश मे न तो आम लोगों की कोई सुनवाई है न ही किसानों, बागवानों की ही।

किमटा ने कहा कि प्रदेश में लोगों की आर्थिकी का मुख्य स्रोत बागवानी है।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही बागवान विरोधी रही है।बागवानों को समय पर कोई भी न तो सुविधा ही मिल रही है और न ही खाद,कीटनाशक।उन्होंने कहा कि आज बागवानों का करोड़ो सरकार के पास भुगतान के लिए पड़ा है।

बागवानों की आर्थिकी विगड़ती जा रही है।किमटा ने कहा कि एक तरफ सड़कों की खस्ताहाल तो दूसरी तरफ सरकार की अव्यवस्था से लोग परेशान है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की इस निकम्मी सरकार को चलता करें।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद अब प्रदेश सहित देश मे भाजपा का पतन शुरू हो गया है।प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी और चौपल क्षेत्र की कायाकल्प होगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य जगदीश जिंटा,सचिव प्रदेश कांग्रेस पवन चौहान चन्द्र मोहन ठाकुर यशपाल तनाईक सुरेन्द्र मोहन मैहता अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरि राम शास्त्री महेश ठाकुर युवा कांग्रेस प्रदीप मैहता रमेश कांटा  सुनील शर्मा संजय चौहान दिनेश शर्मा सतीश ठाकुर चेतराम सुरेश वेस्टा राजेश चौहान सुरेश सोहटा यशपाल ठाकुर मस्त राम ठाकुर संजीव किमटा व सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago