Chandrayaan-3: चंद्रयान 3 मिशन में शामिल इन कंपनियों के शेयर चांद पर, निवेशकों की भर दी झोली

भारत के मिशन चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग से जहां पूरा देश गदगद है, इसका असर देश के स्टॉक मार्केट की चाल पर भी देखा जा रहा है. चंद्रयान की जोरदार सफलता के चलते जिन कंपनियों का वास्ता इस मिशन से था, उनके शेयरों में तो जोरदार उछाला आना लाजिमी था और आज ऐसा ही देखा भी जा रहा है. चूंकि कल बाजार की क्लोजिंग के बाद चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हुई तो इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज इसका असर देखा जा रहा है और इनमें बढ़त की हरियाली छाई हुई है. 

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज: पारस डिफेंस ने चंद्रयान 3 के नेविगेशन सिस्टम को डेवलप करने और बनाने में मदद की है. आज इसके शेयर 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. एनएसई पर पारस डिफेंस 82.25 रुपये या 11.46 फीसदी की उछाल के साथ 799.85 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा हैभेल

भेल(BHEL):भेल (BHEL) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन (Propulsion) मॉड्यूल के लिए बैटरी का निर्माण किया। बीएसई में भेल का शेयर 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 113.35 रुपये पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर को छू गया था, हालांकि आगे चलकर इसमें बिकवाली दिखी।

केरला स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Kelton Tech Solutions Ltd): केरला स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी केलट्रॉन ने चंद्रयान 3 के इलेक्ट्रॉनिक पावर मॉड्यूल और टेस्ट एंड इवॉल्यूशन सिस्टम को डेवलप किया है और इसके शेयर में भी https://www.tatkalsamachar.com/himachal-rains/ आज अच्छी तेजी देखी जा रही है. शेयर एनएसई पर 4.40 रुपये या 5.52 फीसदी की बढ़त के साथ 84.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है. बीएसई पर केलट्रॉन का शेयर आज 4.14 रुपये या 5.20 फीसदी की उछाल के साथ 83.80 रुपये प्रति शेयर पर मिल रहा है

मिश्र धातु निगम लिमिटेड

कंपनी ने प्रक्षेपण यान के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों की आपूर्ति की। खबर लिखे जाने तक मिश्र धातु निगम लिमिटेड का शेयर बीएसई पर 3.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 408.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करता दिखा। बुधवार के कारोबार में इस कंपनी के https://youtu.be/HcZDm8P713c?si=AS8ZN0a3ti-7COHo शेयर भी 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 414.7 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंचे।

लार्सन एंड टूब्रो (L&T)

प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी एलएंडटी ने मिशन के लिए बूस्टर और सबसिस्टम को तैयार करने में अपना बड़ा योगदान दिया है. ये हाई वैल्यू का शेयर है और आज इसमें करीब 1.5 फीसदी की ऊंचाई के साथ कारोबार हो रहा है. एलएंडटी के शेयरों में NSE पर 38.55 रुपये या 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 2,756.15 रुपये प्रति शेयर का लेवल देखा जा रहा है. वहीं एलएंडटी का शेयर बीएसई पर 40.75 रुपये या 1.50 फीसदी की उछाल के साथ 2758.20 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago