40 घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

[metadata element = “date”]

40 घंटों के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को रविवार शाम करीब 5 बजे यातायात के लिए बहाल किया जा सका. मंडी जिला के औट थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दवाड़ा के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पहाड़ी से मलबा आने के कारण यह हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था.

शनिवार को भी पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा था जिस कारण हाईवे पर गिरे मलबे को नहीं हटाया जा सका. यहां टनल निर्माण में लगी एफकॉन कंपनी की मशीनरी की मदद से रविवार को सारा मलबा हटाया गया और शाम करीब पांच बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल किया जा सका.

शाम पांच बजे के बाद इन सभी वाहनों को यहां से आगे भेज दिया गया. औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत अपनी टीम के साथ मौके पर ही मौजूद हैं और सभी वाहनों को पुलिस की निगरानी में ही गुजारा जा रहा है

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

23 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago