चंबा – पांगी उपमंडल में अब ऑफलाइन होगा वैक्सीनेशन का पंजीकरण-विधायक कपूर

विधायक जियालाल कपूर ने कहा कि जनजातीय  क्षेत्र पांगी में अभी तक तीन ग्राम  पंचायते सुराल, सेचू और हुडान मे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण  हो चुका है । इसके लिए उन्होंनेे सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी । यह बात आज उन्होंने  जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल किलाड़ के सिविल हॉस्पिटल  में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत कही। विधायक कपूर ने  बताया कि 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों की वैक्सीनेशन करवाई  जा  रही है  । पांगी उपमंडल  में इंटरनेट की कनेक्टिविटी कम होने के कारण लोगों की ऑनलाइन  रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, लिहाजा  इसलिए अब पांगी उपमंडल के  100 में से 80 लोगों को ऑफलाइन व  20 लोगों की  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने पर  वैक्सीनेशन की जाएगी। जिसके लिए संबंधित चिकित्सा कर्मियों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं । ताकि इस आयु वर्ग के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े । ऑफलाइन पंजीकरण का कार्य उपमंडल कि दूरदराज की ग्राम पंचायतों में तथा जहां सिग्नल की उपलब्धता होगी वहां पर ऑनलाइन पंजीकरण होगा  ।विधायक ने सिविल हॉस्पिटल  किलाड़ में कोविड केयर सेंटर मैं दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया साथ ही उपचाराधीन सामान्य मरीजों का कुशलक्षेम जाना व  अन्य सेवाओं का जायजा लिया । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को 1538 कोरोना किट  व 12 पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए जो   उपमंडल  पांगी की  19 पंचायतों में वितरित किए जाएंगे।उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को वैक्सीनेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा जो वैक्सीन लगवाने टीकाकरण केंद्र तक नहीं आ सकते उनके लिए एक टीम गठित करके उनके घर पर ही उनका टीकाकरण किया जाए।उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि सरकार द्वारा कोविड-19 के बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में अपना सहयोग दें।इस दौरान उन्होंने पांगी घाटी में विभिन्न विभागों द्वारा  करवाए जा रहे विकास कार्यों  की समीक्षा भी की और उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह उपमंडल अधिकारी पांगी विश्रुत भारती  व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभेक मौजूद रहे।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago