Himachal Pradesh election icon Jaspreet Pal made voters aware in Chamba.
हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आइकॉन जसप्रीत पाल ने 28 मई को चंबा विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 जून 2024 को मतदान करने की अपील की। इस दौरान जसप्रीत पाल साइकिल द्वारा बनीखेत से लेकर चंबा तक विभिन्न गांवों व कस्बों से होते हुए जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे जहां पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया।
जसप्रीत पाल ने बनीखेत से चंबा सड़क मार्ग के विभिन्न स्थानों पर लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान करने बारे संदेश दिया। इस अवसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड तथा मिलेनियम निजी महाविद्यालय चनेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां पर प्रदेश आईकॉन जसप्रीत पाल का गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला चंबा में मतदाताओं को मतदान https://tatkalsamachar.com/shimla-news-elderly-vote/ के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए जिला वह उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मथुरा मतदाता जागरूकता अभियान की कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल का जिला चंबा में साइकिलिंग द्वारा तीन दिवसीय प्रभास कार्यक्रम निश्चित हुआ था https://www.youtube.com/watch?v=5S7bxp9gwbk जिसके अनुसार 27 मई को उन्होंने जिला कांगड़ा की तरफ से आते हुए चंबा जिला के भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जहां पर तहसीलदार सिंहुता सुरेंद्र चौधरी द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया था इसके अलावा जसप्रीत पाल 29 मई को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं को जागरूक करेंगे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…