Chamba News : उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल ने  आईएचबीटी  अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल ने  आज वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद  (आईएचबीटी) के   हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के निर्देशक सुदेश यादव एवं संस्थान के वरिष्ठ  वैज्ञानिकों  के साथ  किसानों-बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कृषि विविधता   कार्यक्रम के तहत  ज़िला प्रशासन द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू)  के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वर्चुअल रूप से बैठक की । 

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, उपनिदेशक कृषि, उद्यान तथा तथा ग्रामीण विकास  अभिकरण के अधिकारियों ने  भी भाग लिया । 

उपायुक्त ने जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान  द्वारा विभिन्न नवाचार पहल और  उन्नत तकनीक की जानकारी हासिल करने के लिए  ग्रामीण विकास, कृषि विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को जल्द पालमपुर संस्थान  का प्रवास करने को कहा । साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए  कि संस्थान के  वैज्ञानिकों के साथ  लगातार संवाद स्थापित रखा जाए । 

उन्होंने  अर्थशास्त्री ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण को  हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान  के साथ समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण करने तथा  किसानों-बागवानों की सुविधा के लिए  अन्य फसलों-कृषि उपज को भी समझौता ज्ञापन का हिस्सा बनने को निर्देशित किया। 

उपायुक्त ने संस्थान के निदेशक से ज़िला में फूड प्रोसेसिंग यूनिट से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञता, कुपोषण   की समस्या के समाधान  के लिए पौष्टिक उपज को बढ़ाने  तथा कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में  सेब की  पैदावार को लेकर https://tatkalsamachar.com/una-news-deputy-commissioner-2/  तकनीकी परामर्श उपलब्ध करवाने की भी बात कही । 

उन्होंने संबंधित विभागीय ज़िला अधिकारियों को  संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों में  विभिन्न योजनाओं के साथ कन्वर्जेंस करने के निर्देश दिए।

इससे पहले बैठक में जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से ज़िला के किसानों-बागवानों तथा पशुपालकों  की  आर्थिकी  को सशक्त बनाने के लिए जंगली गेंदा, केसर , हिंग, लैवेंडर, रोजमेरी सहित औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को लेकर ज़िला में किए जा रहे विभिन्न कार्यों  की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी रखी । 

इस दौरान हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान  के वैज्ञानिकों से कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने  ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में  हिंग , केसर तथा सुगंधित पौधों  की उपज को लेकर स्थानीय किसानों को पेश आ रही https://youtu.be/ADqiaZRNFuQ?si=oLMow4omBWO5X6CI विभिन्न समस्याओं एवं उनके निदान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की । 

बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा,  उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान डॉ. प्रमोद शाह, उपनिदेशक आत्मा परियोजना डॉ. ओम प्रकाश अहीर , अर्थशास्त्री ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago