Chamba News : खेतों में खाद व रसायन स्प्रे करने के लिए 80% अनुदान पर उपलव्ध होंगे “ड्रोन” – उप कृषि निदेशक, जिला चंबा

खेती के कार्यों को आसान बनाने और मजदूरों पर निर्भरता कम करने के लिए इन कार्यों का मशीनीकरण करना बहुत आवश्यक है I मशीनीकरण से खेती के कार्य करना आसान हो जाता और लागत भी कम आती है I यह जानकारी देते हुए डॉ कुलदीप धीमान, उप कृषि निदेशक, जिला चंबा ने बताया कि “नमो ड्रोन दीदी योजना” के अंतर्गत इच्छुक महिलाओं के “स्वयं सहायता समूहों” को 80% अनुदान पर “ड्रोन” उपलव्ध करवाए जायेंगे I तथा ड्रोन खरीदने से पहले इच्छुक स्वयं सहायता समूहों के दो सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा I जिसमें से एक को ड्रोन दीदी पायलट और दूसरी सदस्य को ड्रोन सहायक का प्रशिक्षण दिया जायगा I

डॉ कुलदीप धीमान ने कहा कि आजकल की युवा पीढ़ी रोजगार की तलाश में शहर की ओर जा रही है और गाँव में खेती के कार्यों के लिए मजदूर मिलना बहुत मुश्किल हो गया है I इसलिए फसलों में कीट या विमारियों के नियंत्रण के लिए स्प्रे करने  को मजदूर नहीं मिलते हैं खड़ी फसलें जब बहुत ऊँची हो जाती है तो उस समय फसलों में कीट या विमारियों के नियंत्रण के लिए फसलों के ऊपर स्प्रे करना और भी कठिन होता है I अधिक ऊँचाई के कारण फलदार पोधों पर भी स्प्रे करना कठिन होता है I इन बातों को ध्यान में रखते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों को “नमो ड्रोन दीदी योजना” के अंतर्गत “ड्रोन” खरीदने पर अनुदान दिया जायेगा I

उन्होंने कहा कि “नमो ड्रोन दीदी योजना” के अंतर्गत सरकार द्वारा  80% अनुदान पर ड्रोन उपलव्ध करबाए जायेंगे और 20 % धनराशी “स्वयं सहायता समूह” को वहन करनी होगी I यह 20% धनराशी 1.5 से 2.0 लाख के बीच हो सकती है I जिसके लिए स्वयं सहायता समूह “अग्री इन्फ्रा फण्ड” के अंतर्गत बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं I बैंक द्वारा यह लोन बहुत सस्ती दर पर उपलव्ध करबाया जाता है और सरकार द्वारा ऐसे लोन के व्याज पर भी 3% अनुदान दिया जाता है I  स्वयं सहायता समूह ड्रोन से होने बाली आमदन से इस बैंक लोन को आसानी से भर भर सकते हैं I

डॉ धीमान ने ने बताया कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए इच्छुक स्वयं सहायता समूह नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर उनके कार्यालय के दूरभाष संख्या 01899 222206 पर भी संपर्क कर सकते हैं I स्वयं सहायता समूह किसी भी विभाग द्वारा तथा किसी योजना के अंतर्गत बनाये गये हो इस योजना का लाभ ले सकते हैं I उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पूरे हिमाचल प्रदेश को 16 ड्रोन मिलेंगे लेकिन जिला चंबा को कितने ड्रोन मिलेंगे, यह निर्णय “स्वयं सहायता समूहों” की मांग पर निर्भर करेगा I इसलिय इच्छुक स्वयं सहायता समूह एक दो दिन के भीतर अपनी मांग किसी भी नजदीकी कृषि कार्यालय में जमा करबा दें I

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago