Chamba  News : चंबा के विकास में महत्वपूर्ण  होगी चंबा-चुवाड़ी सुरंग – कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग  आकांक्षी ज़िला चंबा को विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से  विकसित  होने के साथ-साथ  लोगों को आर्थिक तौर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए भी एक बेहतर अवसर उपलब्ध करवाएगी । 

वे आज विश्रामगृह डलहौजी में  जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम   के दौरान मीडिया कर्मियों  से बातचीत करते हुए बोल रहे थे। 

साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में  सुरंग नेटवर्क को विस्तार देने के लिए राज्य सरकार ने भुबू जोत, भावा-  पिन घाटी तथा चंबा-चुवाड़ी सुरंग को विशेष प्राथमिकता प्रदान की है। 

ज़िला  में साहसिक, धार्मिक, नैसर्गिक पर्यटन की मौजूद अपार संभावनाओं, उत्कृष्ट हस्तकला कृतियों तथा जैविक कृषि  एवं बागवानी  उत्पादों   को भी और बल मिलेगा। 

साथ में उन्होंने  राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  चंबा-चुवाड़ी सुरंग के निर्माण कार्यों को  वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूरा करना सुनिश्चित बनाया जाएगा । 

प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए भारी नुकसान को लेकर बातचीत के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से   जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज)  का प्रभाव  साफ दिखाई दे रहा है।  

  उन्होंने  कहा कि  विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सभी सदस्य हिमाचल प्रदेश में विकास मॉडल,  प्राकृतिक आपदा से   बेघर हुए लोगों को सुरक्षित आवासीय भूमि उपलब्ध https://www.tatkalsamachar.com/una-news-inspection/ करवाने तथा  पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर व्यापक चर्चा करेंगे ऐसी आशा है । 

इस दौरान लोगों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं का विधानसभा अध्यक्ष  ने समाधान किया । शेष मांगों को  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए प्रेषित किया । 

उन्होंने उप मंडलीय प्रशासन को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्राथमिकता रखते हुए आवश्य कार्रवाई के भी निर्देश दिए । 

सदस्य निदेशक मंडल हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल,उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र चाड़क, एसडीएम अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण https://youtu.be/JXjqMDI5Sak?si=cMBKRk3WLg5BJkI6 विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, वन मंडल अधिकारी  रजनीश महाजन,  तहसीलदार रमेश चौहान, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज  राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  इस अवसर पर मौजूद  रहे ।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago