Chamba News: 14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज–उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल ने   आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज  को लेकर  आज  राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ वर्चुअल रूप से आयोजित  टेबल टॉप एक्सरसाइज के पश्चात  राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में  ज़िला आपदा प्रबंधन  से  संबंधित अधिकारियों के साथ मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन  के संबंध में बैठक की । 

उन्होंने बताया कि  चंबा  में 14 जून को  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़ को आधार मानकर  मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया 

जाएगा । 

उपायुक्त ने कहा कि चूंकि प्राकृतिक आपदाएं  मानवीय जीवन और  बुनियादी ढांचे के लिए खतरा रही हैं। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-secretary/ ऐसे में इस तरह के  पूर्वाभ्यास  वास्तविक आपदाओं के दौरान  राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर  महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं । 

मॉक एक्सरसाइज के दौरान किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्ध- व्यवस्थाओं की समीक्षा  करते हुए   उपायुक्त ने  सभी  संबंधित अधिकारियों से राष्ट्रीय  आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किये। 

उन्होंने स्टैजिंग एरिया में सभी हित धारक विभागों के अधिकारियों को आवश्यक मशीनरी और  सहायक उपकरणों  इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिचित् करने को कहा। 

बैठक में स्टैजिंग एरिया सहित सभी पांचों आपदा प्रभावित स्थानों पर  किए जाने वाले सभी आवश्यक  प्रबंधों  को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त ने लोक निर्माण  विभाग, पुलिस विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह रक्षा  एवं नागरिक सुरक्षा  से संबंधित  https://www.youtube.com/watch?v=uCnOnkfyAm4    कार्यों की विस्तृत समीक्षा  करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश  भी जारी किए । 

उन्होंने बताया कि स्टेजिंग एरिया, रिलीफ एवं मेडिकल कैंप को पुलिस मैदान   वारगाह  में बनाया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि  मेगा मॉक एक्सरसाइज में   प्रदेश पुलिस, होमगार्ड के जवानों सहित आपदा मित्र तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं  सेवकों को भी शामिल किया जाएगा।  सैन्य बलों तथा अर्ध सैन्य बलों के  अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेंगे । 

मुकेश रेपसवाल ने  बताया कि  मेगा मॉक एक्सरसाइज  के लिए   परेल घार ,   शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का  टाला के समीप साल  खड्ड,  चेमरा पावर स्टेशन-2 के समीप होटल  एरीना तथा गांव  क्याणी- राजपुरा को चयनित किया गया है । 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा  अरुण शर्मा, कमांडेंट होम गार्ड विनोद धीमान, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण  डा. जयवंती ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजीव शर्मा  सहित ज़िला आपदा प्रबंधन से संबंधित  अधिकारी उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago