Chamba News : उपायुक्त डीसी राणा के स्थानांतरण पर  सम्मान समारोह आयोजित

अविस्मरणीय रहेगा कार्यकाल —डीसी राणा

जनप्रतिनिधियों, मीडिया-कर्मियों एवं  ज़िला वासियों का  सहयोग के लिए किया आभार 

चंबा, 10 अप्रैल  

चंबा ज़िला से  स्थानांतरित उपायुक्त डीसी  राणा के सम्मान में   प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपायुक्त कार्यालय के  कर्मचारियों  द्वारा आज बचत भवन  में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । 

सम्मान समारोह में डीसी राणा ने  कहा कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है । उन्होंने यह भी कहा कि चंबा में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।

विभिन्न  विभागीय कार्यों के सफल निर्वहन में टीम चंबा द्वारा मिले सकारात्मक सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए  उन्होंने कहा कि ज़िला   तेजी से  विकास की दृष्टि से आगे   बढ़ रहा है। 

 उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में इनके और सार्थक परिणाम आयेंगे और चंबा विकास की अग्रिम पंक्ति में स्थापित होगा। 

डीसी राणा ने कहा  कि ज़िले में जनप्रतिनिधियों के समन्वय एवं अधिकारियों के सहयोग से कार्य करने का अनुभव अविस्मरणीय रहेगा।https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-

 उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया   कर्मियों एवं    समस्त ज़िला वासियों का  सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया । 

इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते हुए चंबा में उपायुक्त डीसी राणा का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में  कार्य करने  के दौरान सीखने के कई अवसर  भी मिले हैं ।  उनकी सहजता से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं  था बल्कि  कार्य सुगमता से  होते रहे । 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी  इशांत जसवाल ने कहा कि डीसी राणा  का कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक  अनुभव हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित  मैहरा एवं अध्यक्ष उपायुक्त कर्मचारी संघ प्रवीण मेहता सहित अन्य कर्मचारियों ने डीसी राणा को  शाल-टोपी, चंबा रुमाल,   चंबा थाल भेंट कर सम्मानित  भी    किया। http://Himachal Pradesh Government

 समारोह में मंच संचालन  अधीक्षक सुशील कुमार ने किया । अध्यक्ष उपायुक्त कर्मचारी संघ प्रवीण मेहता ने धन्यवाद   प्रस्ताव रखते हुए उपायुक्त के रूप में डीसी राणा के साथ किए गए  कार्य अनुभव को साझा किया । 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त  मनीष चौधरी, एसडीम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला  राजस्व अधिकारी जगदीश चंद्, तहसीलदार चंबा  संदीप कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago