चम्बा : लोक अदालत में होगा वाहनों के चालानों का निपटारा.

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर काटे गए लंबित चालानों का निपटारा लोक अदालत में किया जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चम्बा में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव पंकज गुप्ता ने की।

पंकज ने कहा कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में लोक अदालत का आयोजन जिला चम्बा में किया जाएगा। जिसमें मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के लंबित चालानों का मौके पर निपटारा किया जाएगा। इससे पहले प्री लोक अदालत बैठकें भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला चम्बा में हजारों चालान लंबित हैं।

चालान कटने के बाद वे जान बूझकर जुर्माना राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। सभी लंबित चालानों के निपटारे के लिए परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित सभी आर.एल.ए. प्रबंधन को तत्परता से कार्य करना होगा। जल्द से जल्द उल्लंघनकर्ताओं को नोटिस जारी करें ताकि लंबित चालानों का निपटारा किया जा सके।

उन्होंने जिला चम्बा के आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने लंबित चालानों का भुगतान प्री लोक अदालत बैठकों अथवा लोक अदालत में जरूर करवाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, एसडीएम नवीन तंवर, उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू और यातायात पुलिस प्रभारी सुरेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago