Officers should work consciously towards environmental protection, Additional District Magistrate
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिकारी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन सजगता से करें। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि व्यर्थ पॉली पदार्थों को खुले में ना फेंके। उन्होंने यह बात जिला पर्यावरण संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चूंकि स्थानीय निकाय और पंचायत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक को 75 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदने का प्रावधान है । ऐसे में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए ।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों से पिछली आयोजित हुई बैठक की कार्यवाही की जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू की गई है।ये व्यवस्था तभी कारगर साबित होगी जब घरों से निकलने वाले कूड़े- कचरे को घरों से ही एकत्रित किया जाएगा। ऐसे में नगर निकाय के अधिकारी लोगों के घरों से अलग-अलग किए गए ठोस और गीले कचरे की निस्तारण व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में शहरी क्षेत्रों में कूड़े- कचरे को जलाए जाने और चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के मामले पर चर्चा के दौरान उन्होंने ने कहा की राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्य व्यवस्था को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमानुसार कार्यवाही भी करे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता चंबा आर के नड्डा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग चंबा रणजीत चौधरी,उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सलूणी दीपक अधिशासी अभियंता जल शक्ति उपमंडल भरमौर दलेर सिंह,उपनिदेशक उद्यान विभाग राजीव चंद्रा,उप निदेशक कृषि विभाग कुलदीप सिंह धीमान, विभिन्न पंचायतों से आए प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…