Chamba : ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में बीडीओ की भूमिका अहम

पंचायत स्तर पर  कार्यों का नियमित निरीक्षण  करें  खंड विकास अधिकारी 

उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में ज़िला  के समस्त विकास खंडों में चल रहे विभिन्न  विकासात्मक योजनाओं की  प्रगति की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिला के सभी खंड विकास   अधिकारी,   ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण व योजना विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

डीसी राणा  ने   कहा कि  चूंकि ग्रामीण विकास से संबंधित सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है ।  ऐसे में   खंड विकास अधिकारी योजनाओं को समयबद्ध तौर  पर पूरा करना सुनिश्चित बनाएं । 

 खंड विकास अधिकारियों से पंचायत स्तर पर जारी कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने निर्माण गुणवत्ता का विशेष ध्यान  रखने के निर्देश भी जारी किए । 

बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान  जनजातीय विकासखंड पांगी के तहत निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने  पर  कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी राणा ने  उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण को  संबंधित अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए । 

उपायुक्त ने  विभिन्न  स्वयं  सहायता समूह को ऋण संबंधी मामलों  (क्रेडिट लिंकेज ) के तहत निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को सप्ताहिक तौर पर समीक्षा करने को कहा । उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामलों का डाटा एकत्रित करने के निर्देश भी जारी किए । 

ज़िला में नीति आयोग और मनरेगा  कन्वर्जेंस के माध्यम से  निर्मित किए जा रहे आंगनबाड़ी  केंद्र भवनों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रथम चरण के तहत स्वीकृत 18 भवनों का निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया । 

उन्होंने ज़िला योजना अधिकारी को नियमित तौर पर   प्रगति की समीक्षा करने को भी कहा । 

बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,  हिम ईरा सप्ताहिक बाजार, स्वच्छ भारत अभियान(ग्रामीण), महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, योजना, पंचवटी पार्कों, गौ सदन, पंचायती राज प्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित शिकायतों तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-right-to-education/

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम सलूणी डॉ. स्वाति गुप्ता, उप निदेशक एवं  परियोजना अधिकारी  ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह, महाप्रबंधक ज़िला उद्योग केंद्र चंद्रभूषण, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रबंधक लीड बैंक  डीसी चौहान और विभिन्न खंड विकास अधिकारी  उपस्थित रहे । 

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago