चंबा : आंगनवाड़ी वर्कर सर्दी जुखाम बुखार के लक्षण वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को देना सुनिश्चित बनाएंगे-उपायुक्त

वैक्सीनेशन और सेंपलिंग को और अधिक बल दे  स्वास्थ्य कर्मी….. 

ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी जुखाम बुखार  के लक्षण वाले वह गंभीर श्वसन रोग से  ग्रस्त बीमार  लोगों की  सूची बनाकर सूचना स्वास्थ्य कर्मियों वआशा वर्कर  को उपलब्ध करवाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सक्रियता से कार्य को अंजाम देंगे जिसके लिए पंचायत पदाधिकारी वह शहरी स्थानीय निकाय  भी सहयोग करेंगे ताकि सूचीबद्ध  लोगों की कोविड- सेंपलिंग  की जांच प्रक्रिया में और तेजी आ सके | और संक्रमण की चेन को प्रभावी तरीके से तोड़ा जा सके |
 उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने आज  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला में उत्पन्न  कोविड- महामारी की स्थिति का जायजा लेने के उपरांत उपमंडल स्तर के अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि   जिला के नये  क्षेत्रों में मामले बढ़ रहे हैं जो कि बहुत ही चिंता का विषय है लिहाजा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी जुखाम बुखार व गंभीर श्वसन रोग से ग्रस्त संदिग्ध लोगों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवाने के लिए आंगनवाड़ी वर्कर की जिम्मेवारी तय की गई है  | इसके लिए समस्त  बाल विकास परियोजना अधिकारी व एसडीएम स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर  प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाएंगे | उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट में स्थानीय मार्केट बंद रहेंगी और होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमित लोगों तक आवश्यक सामग्री का वितरण संबंधित पंचायत पदाधिकारी सुनिश्चित बनाएंगे | उन्होंने शादियों के कार्यक्रमों में कॉविड गाइड लाइन की अनु पालना को और कड़ाई से सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस विभाग व निगरानी तंत्र को प्रभावी तौर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि  विद्युत परियोजनाओं के कार्य स्थलों, सेना व वायु सेना के कार्यालयों और आवासीय परिसरों में   बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर व सेना अधिकारी व कर्मियों को भी 7 दिनों के लिए होम आइसोलेशन  सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित प्रबंधन व्यवस्था बनाए ताकि इन क्षेत्रों में भी संक्रमण की प्रभावी रोकथाम की जा सके |
 उपायुक्त  ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अनधिकृत मेडिकल प्रैक्टिशनरों  पर कड़ी कार्रवाई व निगरानी करने के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला में 45 वर्ष की आयु वर्ग के  लोगों  की  वैक्सीनेशन के कार्यों को और तेज गति प्रदान की जाए और संभावित तीसरी लहर मे बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधाओं की प्रभावी कार्ययोजना को भी जल्द  तैयार करें | वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल,  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा, जिला वैक्सीनेशन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जालम, अतिरि

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

3 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

1 week ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago