हिमाचल में 2.5 लाख छात्रों की परीक्षाएं करवाने की चुनौती

[metadata element = “date”]

कोरोना संकट (Corona Virus) के बीच तमाम खतरों और बाधाओं को दरकिनार कर हिमाचल सरकार (Himachal Govt) परीक्षाएं करवा रही है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय(HPU) प्रशासन पर अढ़ाई लाख से ज्यादा छात्रों (Students) की परीक्षाएं करवाने की चुनौती है. इस वक्त यूजी (UG) की परीक्षाएं चल रही है. अब ग्रेजुएशन की तर्ज पर पीजी की परीक्षाएं करवाने की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NET/JRF की परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है, जिसने HPU की परेशानी को और बढ़ा दिया है.

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ.जेएस नेगी ने जानकारी दी कि NET/JRF की परीक्षा दो चरणों में 16-18 सितंबर और 21-25 सितंबर करवाने की जानकारी मिली है. इसको देखते हुए पीजी एग्जाम की डेटशीट दो दिन बाद जारी होगी. 40 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों में पीजी की परीक्षाएं करवाई जाएंगी. यूजी की तर्ज पर छात्र अपने घर नजदीकी महाविद्यालयों में परीक्षा दे पाएंगे.

हिमाचल के बाहर इस बार किसी भी राज्य में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है. ऐसे में बाहरी राज्यों के जो छात्र एचपीयू से पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें हिमाचल आना होगा. एचपीयू उन चुनिंदा संस्थानों में से जिसने पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई करवाना शुरू किया था, जिसके चलते देश के कोने-कोने से छात्र एचपीयू से पढ़ाई करते हैं. जो परीक्षा केंद्र यूजी के लिए बनाए गए हैं, उनमें भी परेशानियां बहुत हैं. गृह मंत्रालय के एसओपी के तहत 2 गज की दूरी जरूरी है, लेकिन छोटे और नए खुले महाविद्यालयों में इसकी पालना में दिक्कत आ रही है. भौगोलिक परिस्थति को देखें को उसको लेकर भी छात्रों को आने जाने में परेशानी हो रही है. बसों की कमी भी बड़ी दिक्कत है.

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago