Completion of three-day Census-2027 training camp in Rekangpio
उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में देश की आर्थिक नीतियों व योजनाओं में जनगणना की महत्ता एवं नीति निर्माण में सकारात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला ताकि उपलब्ध सटीक सांख्यिकी आंकड़ों से देश का समावेशी विकास संभव हो सके।
डॉ अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को जनगणना कार्य समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्वस्थ समाज एवं लक्षित वर्ग को सामाजिक-आर्थिक विकास का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह श्री रविंद्र सिंह ठाकुर, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी प्रवीण कुमार सहित जनगणना निदेशालय के प्रशिक्षक उपस्थित थे।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…
जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…