नई दिल्ली: मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) ने आज CBSE बोर्ड यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए तारीख की घोषणा की. लॉकडाउन के कारण स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई है. अब ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी.
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के बाद नतीजे भी आ जाएँगे.केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्चों की जाँच के लिए सीबीएसई के 3000 स्कूलों को चिह्नित किया गया है.
कोरोना वायरस के चलते शिक्षा व्यवस्था भी लॉकडाउन की भेंट चढ़ रही है. ऐसे में अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया था. कई जगह कहा जा रहा था कि परीक्षाएं कैंसिल कर दी जाएंगी तो कहीं इन्हें टालने को लेकर अफवाह चल रही थी. अभिभावक भी इन सबसे परेशान थे. वे भी कई बार अलग-अलग माध्यमों से सवाल उठे चुके थे. ऐसे में अब स्थिति साफ हो गई है. हालांकि इससे पहले 30 अप्रैल को भी बोर्ड ने स्थिति साफ करते हुए कहा था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल नहीं की जाएंगी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…