Categories: Blog

CBSE: 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 1-15 जुलाई के बीच होंगी.

नई दिल्ली: मानव संसाधन मंत्रालय (HRD) ने आज CBSE बोर्ड यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं के लिए तारीख की घोषणा की. लॉकडाउन के कारण स्थगित परीक्षाओं के लिए नई तिथियों की घोषणा की गई है. अब ये परीक्षाएं 1 से 15 जुलाई के बीच होंगी.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं के बाद नतीजे भी आ जाएँगे.केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पर्चों की जाँच के लिए सीबीएसई के 3000 स्कूलों को चिह्नित किया गया है.

कोरोना वायरस के चलते शिक्षा व्यवस्था भी लॉकडाउन की भेंट चढ़ रही है. ऐसे में अफवाहों का दौर भी शुरू हो गया था. कई जगह कहा जा रहा था कि परीक्षाएं कैंसिल कर दी जाएंगी तो कहीं इन्हें टालने को लेकर अफवाह चल रही थी. अभिभावक भी इन सबसे परेशान थे. वे भी कई बार अलग-अलग माध्यमों से सवाल उठे चुके थे. ऐसे में अब स्थिति साफ हो गई है.  हालांकि इससे पहले 30 अप्रैल को भी बोर्ड ने स्थिति साफ करते हुए कहा था कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कैंसिल नहीं की जाएंगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago