बॉलीलुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कर्नाटक के तुमकुर की एक अदालत में क्रिमिनल केस दायर किया गया है. कंगना रनौत के खिलाफ किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए केस दायर किया गया है. दायर केस में कहा गया है कि कंगना रनौत ने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का ट्वीट करके अपमान किया.
असल में, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत के एक ट्वीट को लेकर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है. इस ट्वीट को लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. हालांकि, बाद में सफाई देते हुए कंगना रनौत ने कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है.
बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ किसान संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन कृषि विधेयकों के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था. किसानों के भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला.
किसान कृषि बिल का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने लगता है कि नए विधयकों से मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जाएगी. इससे बड़े कारोबारी किसानों के उत्पाद औने-पौने दाम पर खरीदकर जमाखोरी करेंगे.
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…