Categories: देश

कनाडाई पत्रकार खदीजा अब्दुल कहर की अपहरण के बाद कर दी थी हत्या.

कनाडाई पत्रकार खदीजा अब्दुल कहर उर्फ बेवर्ली गीसब्रेक्ट के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित पाकिस्तानी तालिबान आतंकी अमीन शाह मारा गया है. बुधवार को एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेशावर में आतंकी अमीन शाह को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. खैबर-पख्तूनख्वा के पुलिस चीफ सनाउल्ला अब्बासी ने बताया कि प्रतिबंधित आतकंवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का खूंखार आतंकी शाह कई मामलों में वांछित था.

उसने साल 2008 में कनाडाई पत्रकार खदीजा अब्दुल कहर (55) का अपहरण किया था और साल 2010 में पाकिस्तान में उनकी हत्या कर दी थी.आतंकी संगठन पाकिस्तानी तालिबान ने खदीजा अब्दुल कहर की रिहाई के एवज में 20 लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी थी और हिरासत में लिए गए अपने कुछ आतंकियों को छोड़ने की शर्त रखी थी. अब्बासी ने कहा कि आतंकी अमीन शाह के आत्मसमर्पण करने से इनकार करने के बाद पुलिस कर्मियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया.

खदीजा अब्दुल कहर की सुरक्षित रिहाई के लिए कनाडा और पाकिस्तान की सरकार ने संयुक्त अभियान चलाया था, लेकिन कोई सरकारात्मक नतीजा नहीं निकला. हालांकि एक धार्मिक दल की कोशिश के चलते आठ महीने बाद सलमान खान और जार मोहम्मद को छोड़ दिया गया था.कनाडा की पत्रकार खदीजा अब्दुल कहर का उनके अनुवादक सलमान खान और रसोइया व वाहन चालक जार मोहम्मद के साथ अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली क्षेत्र के मीरानशाह की यात्रा के दौरान 11 नवंबर 2008 को अपहरण कर लिया गया था. खदीजा अब्दुल कहर का पहले नाम बेवर्ली गीसब्रेक्ट था, लेकिन इस्लाम कबूल करने के बाद उसने नाम बदल लिया था.

खान ने अपनी रिहाई के बाद बताया था कि jihadunspun.com नामक वेबसाइट की मालिक और प्रकाशक कहर हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं. उनको अपनी रिहाई की उम्मीद नहीं थी. खदीजा अब्दुल कहर ने पाकिस्तान को पूरी तरह युद्ध क्षेत्र करार देते हुए यहां से निकलने के लिए मदद मांगी थी. इससे पहले अपहरणकर्ताओं ने 30 मार्च 2009 तक फिरौती की मांग पूरी न होने पर कहर को मारने की धमकी दी थी.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago