हिमाचल कैबिनेट ने प्रदेश में सभी स्थानों पर बसें चलाने के लिए मंजूरी दे दी है।
एक जून से सरकारी और निजी बसों को चलाने का फैसला लिया है। हालांकि, अंतरराज्यीय रूटों यानि प्रदेश के बाहर के लिए बसें नहीं चलेंगी। प्रदेश में जिले के भीतर और एक से दूसरे जिले के लिए बसें चलेंगी। मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि बस किराया नहीं बढ़ेगा !
टैक्सी और ऑटो भी आगामी मंगलवार से चलने शुरू होंगे। सभी बसें 60 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी। कंटेनमेंट जोन में बसें चलेगी, लेकिन इन क्षेत्रों में न यात्री बसों में बैठेंगे और न ही उतरेंगे।
पूरे प्रदेश में बार्बर और सैलून खोले जाएंगे। निजी वाहनों के लिए कर्फ्यू पास की जरूरत नहीं होगी। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन को देखते हुए कैबिनेट ने हिमाचल में सभी स्कूल-कॉलेजों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखने का फैसला लिया है। हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…