सीएम ने बजट में सबके हितों का रखा ख्याल

मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेष विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का आम बजट प्रस्तुत किया। सामाजिक सुरक्षा एवं जन कल्याण को समर्पित इस बजट में समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है।

प्रस्तुत बजट में जहां दिहाडीदार आम मजदूर को फोकस करते हुए जहां दिहाडी को 300 रूपये प्रतिदिन से बढाकर 350 रूपये किया है तो वहीं सामाजिक सुरक्षा को बढावा देते हुए 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आया सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंषन का कवच प्रदान किया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंषन की दर में भी वृद्धि की है। इसके अलावा विभिन्न श्रमिक वर्ग के मानदेय में भी वृद्धि की है जिनमें आंगनबाडी व आषा कार्यकर्ता, आंगनबाडी सहायिका, सिलाई अध्यापिकाएं, पैरा पंप ऑपरेटर व फीटर, राजस्व चौकीदार, वाटर कैरियर, मिड डे वर्कर्ज के साथ-साथ एसएमसी व आईटी अध्यापकों के मानदेय में भी वृद्धि की है। इसके अलावा आउटसोर्स के आधार पर कार्यरत कर्मियों के मासिक वेतन को भी बढाकर 10500 रूपये करने की घोषणा की है जिससे इस वर्ग के कर्मियों को प्रतिमाह डेढ हजार रूपये अधिक प्राप्त होंगे।

राजस्व विभाग में दिहाडी पर कार्यरत रमेष कुमार ने बजट में मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा दिहाडी में 50 रूपये की वृद्धि करने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से उनके जैसे हजारों दिहाडीदार मजदूरों को न केवल प्रतिदिन 50 रूप्ये का लाभ मिलेगा बल्कि प्रतिमाह उन्हें 4200 रूपये अधिक प्राप्त होंगे। इसी तरह लोक संपर्क विभाग में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत सुमित और गिन्नू कुमार ने कहा कि प्रदेष सरकार द्वारा बजट में उनके वर्ग को प्रतिमाह डेढ़ हजार रूपये अधिक प्रदान करने की घोषणा से उन्हें अब साढ़े 10 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे उनके जैसे हजारों आउटसोर्स कर्मियों न केवल सीधा लाभ प्राप्त होगा बल्कि मंहगाई के इस दौर में उन्हें कुछ राहत भी मिलेगी। इन दोनों वर्गों के कर्मियों ने सीएम जय राम ठाकुर के इस अहम निर्णय का स्वागत किया है।

मंडी के चौहाटा बाजार में सब्जी बेचने वाले 62 वर्षीय खुषी राम और जंजेैहली के 64 वर्षीय मदन लाल का कहना है कि सीएम जय राम ठाकुर ने 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार के इस निर्णय से उनके जैसे हजारों लोगों को इसका न केवल लाभ प्राप्त होगा बल्कि जीवन के इस पायदान पर उन्हें सामाजिक सुरक्षा का भी एहसास होगा। इसी तरह मंडी के खलियार निवासी 70 वर्षीय मनी राम ने भी बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंषन में वृद्धि करने की घोषणा का न केवल स्वागत किया है बल्कि इससे विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

वहीं देवताओं के मोहरे बनाने जैसी धातु शिल्प की कारीगरी के व्यवसाय से जुड़े थाची के चौहड़ी गांव के घिंबर सोनी ने जीआई एक्ट में कारीगरों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। उनका कहना है कि इससे धातु शिल्प कला को और मजबूती और प्रोत्साहन मिलेगा।

वहीं मंडी वासियों ने राज्य की अप्रैल से मंडी में दूसरा राजकीय विश्वविद्यालय खोलने के फैसले के लिए सीएम का धन्यवाद किया। वहीं मंडी जिले के दृग्ध व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों ने मंडी के चक्कर में 50 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता का दूध प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्लांट लगाने और दूध के खरीद मल्य में 2 रुपये की वृद्धि की घोषणाओं का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे कारोबार से जुड़े हर व्यक्ति को लाभ होगा।

ऐसे में कुल मिलाकर सरकार का यह बजट न केवल आम जन हितैषी रहा है बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखते हुए जन कल्याण को सर्वोपरि रखा है। जिसका समाज के प्रत्येक वर्ग ने स्वागत किया है।  

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago