[metadata element = “date”]
भारत जब कोरोना वायरस संकट जैसी महामारी से लड़ रहा है, ऐसे वक्त में सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान मुश्किलों को बढ़ा रहे हैं. चीन के साथ मई से ही तनाव जारी है. इस सबके बीच सीमा पर तैनात BSF के जवान लगातार सतर्क हैं. बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना का कहना है कि जब दोनों पड़ोसी हमारे लिए खतरा बन रहे हैं, तब BSF का काम काफी अहम है.
राकेश अस्थाना ने सांबा सेक्टर समेत आसपास के इलाकों का दौरा किया. बता दें कि पिछले महीने ही बीएसएफ ने यहां एक सुरंग को खोज निकाला था, जो बॉर्डर के उस पार से आती थी.
एक तरफ जहां भारत एलएसी पर चीन का मुकाबला कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर एलओसी पर पाकिस्तान लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रहा है. और आतंकियों को घुसपैठ कराने में जुटा है, यही कारण है कि इस वक्त भारत दोनों ही मोर्चों पर अलर्ट है.
बीएसएफ डीजी से पहले बीते दिनों आर्मी चीफ एम.एम. नरवणे, वायुसेना प्रमुख आरके. भदौरिया ने भी बॉर्डर इलाकों का दौरा किया था.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…