Categories: Blog

ब्रिटेन में होगा खतरनाक परीक्षण, जानबूझकर इंसानों के अंदर डाला जाएगा Coronavirus

ब्रिटेन दुनिया का पहला ऐसा देश बन सकता है जहां कोविड चैलेंज ट्रायल के तहत जानबूझकर इंसानों के शरीर में कोरोना वायरस (Coronavirus) डाला जाएगा. वालंटियर्स पर किए जाने वाले इस ट्रायल का मकसद संभावित कोरोना वायरस वैक्‍सीन (Vaccine) के प्रभाव की जांच करना है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह प्रयोग लंदन में किया जाएगा. ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वह ह्यूमन चैलेंज स्‍टडी के जरिए वैक्‍सीन बनाने को लेकर विचार विमर्श कर रही है.

अभी इस तरह के किसी समझौते पर हस्‍ताक्षर नहीं हुआ है. सरकार के एक प्रवक्‍ता ने कहा, हम अपने सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह समझा जा सके कि हम ह्यूमन चैलेंज स्‍टडी के जरिए संभावित कोरोना वायरस वैक्‍सीन को लेकर कैसे सहयोग कर सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि यह चर्चा हमारे कोरोना वायरस को रोकने, उसके इलाज के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्‍सा है ताकि हम इस महामारी का जल्‍द से जल्‍द खात्‍मा कर सकें.

बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खात्‍मे के लिए वैक्‍सीन के विकास का काम बहुत तेजी से चल रहा है. विश्‍वभर में 36 कोरोना वायरस वैक्‍सीन का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है. इसमें ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका और चीन की वैक्‍सीन अपने अंतिम चरण में हैं. रूस ने तो दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्‍सीन बनाने का दावा किया है. हालांकि दुनिया के कई देशों ने रूसी दावे पर सवाल उठाया है.

आश्‍चर्य की बात यह है कि ब्रिटिश सरकार के इस कोरोना चैलेंज ट्रायल में हिस्‍सा लेने के लिए बड़ी संख्‍या में देश के युवा और स्‍वस्‍थ वॉलंटियर्स तैयार हैं. इस ट्रायल से तत्‍काल यह पता चल सकेगा कि क्‍या कोरोना वैक्‍सीन काम करती है या नहीं. इससे कोरोना के लिए सबसे कारगर वैक्‍सीन का जल्‍दी से चुनाव किया जा सकेगा. ट्रायल में हिस्‍सा लेने वाले लोगों की लंदन में 24 घंटे निगरानी की जाएगी. माना जा रहा है कि यह प्रयोग जनवरी में शुरू हो सकता है. 

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago