भाजपा प्रदेश के युवाओं का मनोबल गिरा रही है-किरण धांटा

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रदेश के युवाओं के हित का हनन करने वाली सरकार करार दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि  आज पूरे प्रदेश में युवाओं का सरकारी नौकरियों की तरफ रुझान है और वे रात -दिन कड़ी मेहनत से इस की तैयारियों में जुटे रहते है।

परन्तु जब नौकरी मिलने की बात आती है तो प्रदेश सरकार अपने बाहरी राज्यों के सगे सम्बन्धियों को नियुक्त कर देती है जो की सरे आम प्रदेश के युवाओं के साथ ना इंसाफ़ी है। परन्तु प्रदेश कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ भाजपा के इस व्यवहार का बहिष्कार करती है।

प्रवक्ता ने कहा की 28 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर जी के दिशा निर्देश में कांगेस पार्टी सभी  जिला मुख्यालयों में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के साथ किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा युवाओं में हीन भावना  पैदा कर रही है और उन के मनोबल को दिन प्रति दिन गिरा रही है।

आज प्रदेश में बेरोज़गारी के कारण युवा जो समाज के प्रति तथा अपने जीवन के प्रति गलत कदम उठा रहा है भाजपा की इस तरह की कार्य निति का ही परिणाम है। प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेस भाजपा को इस तरह से युवाओं के हितों का हनन नहीं करने देगी और युवाओं का हर प्रकार से सहयोग करेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago