BJP Election Himachal Pradesh : हिमाचल में 62 बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी।

H.P. Election : हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की तरफ से अपनी पहली लिस्ट में 62 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है. सीएम जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यहां से पहले ही चेतराम ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. जिसके बाद अब बीजेपी ने भी सीएम जयराम ठाकुर के नाम का औपचारिक एलान किया.

बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. इन पांच नामों में चौंकाने वाला नाम चंबा से सामने आया है. बीजेपी ने चंबा से इंदिर कपूर को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, शाहपुर से मौजूदा मंत्री सरवीण चौधरी को टिकट दिया है. साथ ही इंदौर से रीता धीमान, पच्छाद से रीना कश्यप, रोहडू से शशि बाला को मैदान में उतारा है.  

Chopped tickets of 11 sitting MLAs (11 मौजूदा विधायकों का कटा टिकट)
बीजेपी ने जिन 62 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उनमें 11 सीटें ऐसी हैं जहां मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है, जिनमें एक मंत्री भी शामिल है. इन सीटों से नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. मंगलवार (18 अक्टूबर) देर रात दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाजपा प्रत्याशियों के नाम पर गहन चर्चा हुई. जिसके बाद ये बता दिया गया था कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए अपनी लिस्ट जारी करेगी.

हिमाचल के सीएम जयराम रमेश आज चुनाव के लिए अपना नामांकन भी दाखिल करने जा रहे हैं. https://www.tatkalsamachar.com/indian-national-congress/ इससे पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों की ये लिस्ट जारी की है. सीएम के नामांकन को लेकर प्रदेश बीजेपी की तरफ से पूरी तैयारियां की गई हैं. 

Changes in these seats (इन सीटों पर हुए बदलाव)
बीजेपी की इस लिस्ट में 8 अनुसूचित जाति के उम्मीदवार भी हैं. कांगड़ा से कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रहे पवन काजल को भी टिकट दिया गया है. शिमला शहरी से मौज़ूदा विधायक और मंत्री सुरेश भारद्वाज का विधानसभा क्षेत्र बदलकर कसुम्पटी से टिकट दिया गया है. शिमला शहर से पार्टी के कोषाध्यक्ष संजय सूद को प्रत्याशी बनाया गया है. नूरपुर से मौजूदा विधायक और मंत्री राकेश पथानिय का भी विधानसभा क्षेत्र बदल कर फतेपुर से प्रत्याशी बनाया गया है. मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को दिया गया है. शिमला शहरी सीट से चुनाव लड़ने वाले कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज की सीट में इस बार बदलाव किया गया है वो अब  कसुम्पटी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और उनके सामने कांग्रेस पार्टी के अनिरुद्ध सिंह होंगे. 

11 सिटिंग विधायकों का टिकट कटा।

2 सीटिंग मंत्रियों के सीट बदले।

1 मंत्री की टिकट काटकर बेटे को दिया गया।

5 महिलाओं को जगह मिली।

SC को 11

ST को 8

backup_0dff07

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago