BJP : कांग्रेस पार्टी निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा क्यों नहीं करती है

भाजपा #BJP, के महामंत्री विधायक राकेश जम्वाल और त्रिलोक जम्वाल ने कांग्रेस #Congress, नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक #Surgical Strike, पर एकबार फिर से सबूत मांगने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके बयान की भर्त्सना की। 

भाजपा नेताओं #BJP Leaders, ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सुर्खियों #Limelight, में रहने के लिए देश के वीर भारतीय सेना के पराक्रम पर विश्वास न करके लगातार उनका अपमान करते आ रही है। भारत जोड़ने की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता वास्तव में भारत तोड़ने में लगे हैं, तभी तो इनकी तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू कश्मीर पहुंचती है तो भारतीय सेना से सर्जिकल स्टाईक और एयर स्टाईक का सबूत मांगती है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्टाईक और एयर स्टाईक का एक फिर से सबूत मांगने पर जमवाल ने कांग्रेस पार्टी से कुछ सवाल पूछते हुए अपेक्षा की है वे जल्द इसका जवाब देंगे।

• कांग्रेस पार्टी निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा क्यों नहीं करती है?

• विश्व के सर्वाधिक पराक्रमी भारतीय सेना पर कांग्रेस पार्टी को विश्वास क्यों नहीं है?

• भारत अखंड था, अखंड है और अखंड रहेगा। राहुल गांधी की यात्रा जब जम्मू कश्मीर पहुंचती है तो कांग्रेस पार्टी पुनः सर्जिकल स्टाईक और एयर स्टाईक का प्रमाण मांगती है, ऐसा क्यों?

• भारतीय सेना आतंकी मुल्क पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराती है तो इसका दर्द पाकिस्तान और भारत में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को क्यों होता है?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत करने में कांग्रेस पार्टी इतनी अंधी हो गयी है कि उसे अपनी जिम्मेदारियों #Responsibilities, का अहसास नहीं है। पुलवामा हमला #Pulwama Attack, होने के आधे घंटे बाद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पुलवामा की घटना को अंदरुनी आतंकवाद का परिणाम बताते हुए इस हमले में आतंकवादी मुल्क पाकिस्तान को एक प्रकार से क्लीनचिट दे दी थी।

सेना पर सवाल सिर्फ राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला ने नहीं उठाए बल्कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के ईशारे पर भारतीय सेना का अपमान किया जाता रहा है। सैम पित्रादा ने पाकिस्तान को क्लीनचिट देते हुए कहा था कि पुलवामा हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने उनपर अबतक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? नवजोत सिंह सिद्धू कह रहे थे कि बालाकोट एयर स्टाईक में कोई आतंकी नहीं मारा गया है, वहां सिर्फ पेड़ पर बैठे कौवे मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश की जनता को भारतीय सेना के वीर जवानों पर पूरा विश्वास है, किन्तु कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्टेज टू तैयार करके सेना से प्रमाण मांगे। इसके बाद कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का स्टेज थ्री तैयार किया। स्टेज थ्री में सूचना के अधिकार के तहत सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी मांगी गयी। डीजीएमओ ने उस आरटीआई #RTI, का उत्तर दिया। आरटीआई में पहला सवाल पूछा गया कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच कितने बार सर्जिकल स्ट्राइक की गयी। कितने जवानों की जानें गईं। डीजीएमओ ने उत्तर दिया कि भारतीय सेना द्वारा सीमा पार करके 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था, जिसमें एक भी जवान हताहत नहीं हुआ। इससे पहले कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ है।

भारत के नागरिकों को देश के नेतृत्व और भारतीय सेना पर पूरा विश्वास है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई और कांग्रेस के शासनकाल #Reign, में भारतीय सेना की कार्रवाई में अंतर है। जब 26/11 का आतंकी हमला हुआ, तब भारतीय वायु सेना के तत्कालीन एयरचीफ मार्षल फॉली होमी मेजर ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह से कहा कि आप इजाजत दीजिए, भारतीय सेना आतंकी देश को नेस्तनाबूद कर देगी, लेकिन उस वक्त भारतीय सेना के हाथ बांध दिए गए और कार्रवाई करने की छूट नहीं दी गयी।

उस समय एक प्रतिष्ठ अखबार में खबर छपी कि सांसद राहुल गांधी उस रात को नाच-गाने में व्यवस्त थे। उस वक्त भारतीय सेना तैयार थी, किन्तु पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट देने की कांग्रेस सरकार में राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं थी।

28 सितंबर 2016 उरी आतंकी हमले के दस दिनों के भीतर पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने सर्जिकल स्टाईक किया। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला होता है। कांग्रेस पार्टी 56 इंच की छाती पर तंज कस रही थी। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्टाईक कर आतंकवादी अड्डा को उड़ा दिया।

जम्मू कश्मीर से जुड़ा अनुच्छेद 370 संविधान में अस्थायी अनुच्छेद के रुप में था, किन्तु कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों मे इस अस्थायी अनुच्छेद को नहीं हटा पाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने अनुच्छेद 370 को धराशाई कर दिया। अनुच्छेद 370 हटने से कांग्रेस पार्टी को आज भी दर्द हो रहा है।

राहुल गांधी संविधान की शपथ लेकर सांसद जरुर बन गए, किन्तु उन्होंने संविधान खोलकर कभी पढ़ा नहीं, तभी तो वे नहीं जान पाए कि अनुच्छेद 370 अस्थायी है। कांग्रेस पार्टी ने 2019 लोकसभा #Lok Sabha, चुनाव के समय अपने मेनिफेस्टो में लिखा था कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ना ही ऐसा कोई प्रयास किया जाएगा। राहुल गांधी बताएं कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्या है?

कांग्रेस पार्टी का षड़यंत्र था कि पुलवामा की घटना को अंदरूनी आतंकी घटना बताओ और पाकिस्तान को क्लीनचिट दो। इन दोनो कामों में सफल नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी भारतीय सेना को झूठा साबित करने के लिए प्रमाण मांगने लगी। जब यह भी विफल हो गया तो कांग्रेस पार्टी कहने लगी कि सर्जिकल स्ट्राइक किया तो कौन से बड़ी बात हो गयी, कांग्रेस पार्टी के शासन में भी सर्जिकल स्टाईक हुए थे।

1 दिसंबर 2018 को राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में 3 सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। 13 मार्च 2019 को राजस्थान के कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन काल में 15 सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। 2 मई 2019 को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुए। https://www.tatkalsamachar.com/chief-minister-state-government/ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस काल में 4 सर्जिकल स्ट्राइक होने की बात कही थी. ये वही मणिशंकर अय्यर हैं जिन्होंने देश में सत्ता पाने के लिए पाकिस्तान से मदद की गुहार लगाई। कांग्रेस नेता सुशील शिंदे और रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस शासन काल में 3 सर्जिकल स्ट्राइक होने के दावे किए थे। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा था कि कांग्रेस शासन काल में 10-12 सर्जिकल स्ट्राइक हुए था।

सेना पर विश्वास #Believe, अटूट, अडिग और राजनीति #Politics, से परे होता है। बार बार सबूत मांगना दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को देश वीर सेना पर विश्वास नहीं है। जब सेना स्पष्ट कर देती है कि एक सर्जिकल स्ट्राइक हुआ है तो राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता अपने शासन काल में सर्जिकल स्ट्राइक होने की संख्या गिनाने लगते हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago