:
भारत-चीन के बीच जारी तनाव के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत शुक्रवार को लद्दाख दौरा करने के लिए रवाना हो गए हैं. लद्दाख में बिपिन रावत कोर हेडक्वार्टर में सेना के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पहले आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का लद्दाख जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वो आज ना जाकर आगे किसी और दिन जाएंगे.
इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख का दौरा कर चुके हैं. मई के पहले हफ्ते से लद्दाख में चीनी सरहद पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं. 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई. जिसमें भारत के 20 जवान सरहद की हिफाजत में अपनी जान न्यौछावर कर दिए, वहीं चीन के भी करीब 45 सैनिक मारे गए.
दोनो देशों की सेनाओ के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर पर तीन दौर की बातचीत हो चली है. सहमति बनी है कि दोनों देश अपनी सेनाओं को पीछे हटाएंगे. लेकिन हकीकत है कि चीन ने सीमा पर भारी तादाद में अपने सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…