बिलासपुर: जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए कुल 77 उम्मीदवार चुनाव

बिलासपुर 2 जनवरी:- रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि 2 जनवरी, 2021 को जिला परिषद के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद वार्ड न0 1 हटवाड़ से 1 उम्मीदवारों ने, जिला परिषद वार्ड न0 2 डंगार से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड न0 3 कुठेड़ा से 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि जिला परिषद वार्ड न0 4 ननावां से आज किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि 2 जनवरी, 2021 को जिला परिषद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद श्री नैना देवी जी स्थिति स्वारघाट से कुल 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 
रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद सदर बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि 2 जनवरी, 2021 को कुल 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद के वार्ड न0 9 बामटा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 11 नम्होल से 2 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 12 कोटला से 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदर बिलासपुर से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम जिला परिषद झण्डूता बिलासपुर विकास ने बताया कि 2 जनवरी, 2021 को कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें जिला परिषद के वार्ड न0 5 बरठीं से 5 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 6 बैहना ब्राहमणा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड न0 7 जेजवीं से 2 उम्मीदवार, जिला परिषद वार्ड न0 8 बैहना जट्टां से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद से कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago