Bilaspur: राज्यस्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, खेलों में बिलासपुर बना ओवर ऑल चैम्पीययन

जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ जिसमें बतौर मुख्यतिथी उपायुक्त बिलासपरु पंकज राय ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होनेे सभी विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया। https://www.tatkalsamachar.com/himachalpradesh-cm-decisions/ इस खेलकूद प्रतियोगिता में 10 जिलों के लगभग 350 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 150 लोग जिनमें इंचार्ज और अभिभावक शामिल रहे।


 इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों मे भाग लेने का उदेश्य हम सभी का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। सभी मिलकर खेलेंगे तभी एकता की भावना जागृत होगी।  खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक विकास के साथ भाईचारा को बढ़ावा मिलता है और एक-दूसरे के विचारों का आदान-प्रदान होता है।

उन्होने कहा कि शिक्षा को जीवन उपयोगी और रोचक बनाने के लिए इसमें खेलकूद की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो कुछ ज्ञान हम किताबों में सीखते हैं उन्हें खेल के मैदान में जीवन में अपनाने की कोशिश करते हैं। खेल से मस्तिष्क और बुद्धि का तीव्र विकास होता है। हर समय पढ़ते रहने से तनाव भी हावी होने लगता है। ऐसे में खेलकूद ही उसे तनाव मुक्त करती है। खेलों के माध्यम से हम अपनी गलतियां तथा मजबूत पक्ष को भी समझने लगते हैं। धीरे-धीरे उनमें सुधार की कोशिश भी करते हैं। उनका यह गुण शिक्षा भी बेहद कारगर साबित होता है। खेलकूद और शिक्षा को एक दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। बच्चों को खेलकूद की तरफ अग्रसर करते रहना चाहिए जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहे और जीवन भर सीखने की गति को बरकरार रख सके।


प्रतियोगिता में बिलासपुर बना ओवर ऑल चैम्पीययन बना और फ्लैट  खेलों(जिसमे सभी दिव्यांग खिलाडी भाग लेते है) में हमीरपुर प्रथम, कांगड़ा द्वितीय, चम्बा तृतीया स्थान पर रहे।
इसी प्रकार मानसिक रूप से विकलांग बच्चों में बिलासपुर प्रथम स्थान, ऊना द्वितीया स्थान, चम्बा और कुल्लू तृतीया स्थान पर रहे व नेत्र से दिव्यांग बच्चों में कुल्लू प्रथम स्थान, ऊना द्वितीया स्थान, मण्डी तृतीया स्थान पर रहे तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने  कांगडा प्रथम स्थान, कुल्लू द्वितीया स्थान और ऊना ने तृतीया स्थान हासिल किया।


इसी प्रकार बधिरता दिव्यांग बच्चों में ऊना प्रथम स्थान, मण्डी द्वितीया, सिरमौर और सोलन तृतीया स्थान पर रहे। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रवी शंकर, डीवाईएसएसओ कुल्लू कवीता ठाकुर, डीवाईएसएसओ हमीरपुर पूर्व कटोच, फील्ड इन्चार्ज मनोज ठाकुर, पूर्व खेल जिला खेेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

7 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago