बिलासपुर : प्रदेश सरकार गांव के विकास तथा उत्थान के लिए बचनबद्ध – राजिन्द्र गर्ग,

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने 3 लाख 10 हजार रुपये से निर्मित महिला मंडल सुनाली का उद्धघाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत करलोटी के गांव  सुनाली, माकड़ा तथा रोपड़ी में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम करलोटी के विभिन्न विकास कार्यों पर 67 लाख रुपये खर्च किये गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के विकास तथा उत्थान के लिए बचनबद्ध है ताकि गांवों के लोगों  का सभी सुख सुविधाएं प्रदान की जा सके।

 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने केे साथ लोगों की बुनियादी सुविधाआंे को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि 12 करोड़ 27 लाख रुपये से जुनाला, करलोटी, छत्त, बरठीं सड़क के अपग्रेडेशन के लिए स्वीकृत करवाये गए है। इसके अतिरिक्त कपहड़ा, करलोटी वाया सीन बेहल सड़क के लिए एक करोड़ 91 लाख रुपये स्वीकृत करवाये है। मोहड़ा से लोअर मोहड़ा सड़क के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत करवाये गए है। गांव सुनाली सड़क में 10  लाख रुपये की लागत से पुली तथा कलवर्ट डालने के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपये से सम्पर्क सड़क खलसाये पर खर्च किये गए, सम्पर्क सड़क माकड़ा पर 5 लाख रुपये खर्च किये गए, चोखना मूंडखर सड़क को हमीरपुर से जोड़ने के लिए 5 करोड रुपए की स्वीकृति करवाई। उन्होंने कहा कि मूंडखर सड़क की मुरम्मत व टायरिंग के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत करवाये, झोर घाट में 68 लाख की लागत से पुल बनाया जाएगा।


tatkal samchar Bilaspur: The state government is committed for the development and upliftment of the village – Rajinder Garg,


इस क्षेत्र की बिजली की समस्या को हल करने के लिए 60 लाख रुपये की लागत से 4 बिजली के ट्रांफॉर्मेर लगाए गए है तथा 12 लाख रुपये से की लागत से लकड़ी के पोलों को बंदला गया है। ग्राम पंचायत करलोटी में बिजली का एक अतिरिक्त ट्रांफॉर्मेर शीघ्र लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा जून 2022 तक हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी घर बिना नल के ना रहे और कोई नल बिना पानी के भी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पपलाह क्षेत्र में सात पंचायतों के लिए डैहर से 20 करोड़ रूपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है जिसका स्टोरेज टैंक छंजियार धार पर बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को हमेशा के लिए दूर किया जाएगा। ग्राम पंचायत करलोटी में वोरवेल में मोटर डालकर पेयजल की समस्या को हल किया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा 65 से 69 वर्ष की महिलाओं को एक हजार रूपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बिना किसी आय प्रमाण पत्र के प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठा रही है। आईआरडीपी के परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना से 31 हजार रूपये और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51 हजार रूपये प्रदान किए जा रहे हैं।


इस मौके पर बेटी है अनमोल कार्यक्रम में जन्म से ही बेटियों के नाम जो एफडी पहले 12 हजार रूपये थी उसे अब बढ़ाकर 21 हजार रूपये का कर दिया गया है। एक लाख 50 हजार रुपये महिला मंडल सुनाली अन्य कार्यों को पूर्ण करने के लिए तथा 11-11 हजार रुपये महिला मंडल सुनाली व माकडा को समान खरीदने के लिए दिया तथा सम्पर्क सड़क माकड़ा के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। पोषण अभियान के अंतर्गत आगंनवाडी कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका के लिए पोषक सब्जियों के बीज वितरित किए गए।

tatkal samchar Bilaspur: The state government is committed for the development and upliftment of the village – Rajinder Garg,


इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारणी सदस्य नरेंद्र ठाकुर, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट प्रेम सागर भारद्वाज, पंचायत समिति सदस्य विजयलक्ष्मी, ग्राम पंचायत प्रधान ऊषा शर्मा, ग्राम पंचायत उपप्रधान सुरेश पटियाल, जिला भाजयुमो सचिव सरवन जम्वाल, मीडिया प्रभारी रोहित ठाकुर, वाल विकास परियोजना अधिकारी नरेंद्र कुमार, एस डी ओ लोक निर्माण विभाग रत्न लाल, एस डी ओ जल शक्ति विभाग रविन्द्र रणोत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago