Bilaspur: Publicity of achievements of four years of state government
प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज नटराज कलामंच घुमारवीं के कलाकारों द्वारा विकासखंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ और दधोल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकृत नटराज कलामंच घुमारवीं की अध्यक्ष फूलां चंदेल , कलाकार बलदेव शर्मा , प्रकाश चंद ,विपिन चंदेल ,रमेश ,बंदना ,पलवी ,रीमा , पवन ,अमीषा ने गीत संगीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।
इन कार्यक्रमों में ग्राम पंचायत उपप्रधान पुरषोत्तम वार्ड सदस्य होशियार सिंह उपस्थित रहे ।इसी कड़ी में जन चेतना कला मंच झण्डूता के कलाकारों ने विकास खण्ड श्री नैना देवी जी की ग्राम पंचायत मंजारी और दवट में कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर चलता क्षितिज की ओर हिमाचल’, ‘जो बात कही हमने तुम भी ये समझ लेना’ तथा ‘करना न नशा कोई ये बात बता देना’ के द्वारा लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान दवट सुनीता देवी उपप्रधान रणधीर सिंह , ग्राम पंचायत मंजारी प्रधान जसवीर सिंह उपस्थित रहे ।
इसके अतिरिक्त विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत धार टटोह और डोभा में सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं के जागरूकता कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के महासंगम थिएटर गु्रप बामटा के अध्यक्ष विकास कुमार व कलाकारों पंकज ठाकुर राजीव ,संजय , नरेश सोनी ,नागेंद्र पाल ,अरनव कौंडल ,नीलम शर्मा ,पूजा कुमारी ,मंजू वाला ने नुक्कड़ नाटक व समूह गान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ,कलाकारों ने जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, शुगन योजना, हिमकेयर योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन , सहारा योजना , शगुन योजना , मुख्यमंत्री कन्यादान योजना , के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सूंदर राम , उपप्रधान अमर नाथ वार्ड सदस्य सुनील कुमार ,रणजीत किशोरी लाल उपस्थित थे ।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…