बिलासपुर: क्षेत्रीय अस्पताल में 4 मार्च को दिव्यांगता शिविर होगा आयोजित – डाॅ0 प्रवीण कुमार

बिलासपुर 2 मार्च – मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रवीण कुमार ने बताया कि 4 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल में अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र  ¼Unique Disability ID Card½   हेतू दिव्यांगता शिविर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के अधिकार विधेयक 2016 के तहत दिव्यांगता के प्रकारों को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया गया है जिसमें अंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग, बहरापन, लोकोमोटर दिव्यांगता, बौनापन, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, आॅथ्टज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्टाॅफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टीपल स्केलेरोसिस, भाषण व भाषा दिव्यांगता, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल रोग, बहरापन सहित कई दिव्यांगता, एसिड अटैक पीडित, पार्किंसंस रोग शामिल है।

उन्होंने बताया कि सभी दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र हेतु कर  (www.swavlambancard.gov.in    ) वैवसाइट पर जाकर आॅन लाइन आवेदन कर पंजीकरण अवश्य करवाएं और विशेष शिविरों में तथा हर महीने के प्रथम व तीसरे शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आकर अपना अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र बनाकर सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओें का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशन कार्ड/वोटर कार्ड/आधार कार्ड तथा दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो आवश्यक है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago