बिलासपुर : गुणवत्ता का रखें ध्यान, तय समय में पूरा करें काम

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ चुनाव क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।         
गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से तथा तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का कोई भी गांव सड़क के बिना नहीं रहेगा।  


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकासात्मक कार्यों के लिए धन का कोई अभाव नहीं है। सड़कें गांव की जीवन रेखाएं होती हैं। इन्हीं से विकास संभव हो सकता है।
 उन्होंने सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि एकजुट होकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें ताकि विभाग अनावश्यक विवादों में ना पड़े। जब कोई मामला विवाद में पड़ जाता है तो गांव का विकास ही रुक जाता है। यदि कहीं पर छोटा-मोटा विवाद हो तो उसे जनहित में शीघ्र से शीघ्र निपटा लें ताकि क्षेत्र का विकास ना रुके।


राजिन्द्र गर्ग ने बताया कि इस क्षेत्र में इस समय लोक निर्माण विभाग के तहत 77 सड़कों का कार्य चल रहा है। इन कुल कार्यों में से कुछ सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कुछ सड़कों के कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कोठी बरोटा वाया गतोल, बम दीपर हटवाड़, तलाई रंडोह, दाबला गतोल, गांव कसारू में सुखलाल के घर से कसारु, छत्त धीणवां घटियां, हम्बोट सौंखर, कपाहड़ा मछवाण, लढयाणी रोपड़ी, चैहड़ी जाहड़ी कसारु बबेली, भगेड़ वाया सुनौर, चंजयारा बरठीं आदि सड़कों का कार्य प्रगति पर है।


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह प्रतिदिन निर्माण कार्यों का अपडेट लेते रहें ताकि लोगों को समय पर सुविधाएं मिल सके।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग को बताया कि आगामी वर्ष मई-जून तक सभी निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल, सहायक अभियंता मनोहर लाल व रतनलाल आदि मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago