Bilaspur: - This year the target of purchasing 6 lakh quintals of wheat, 120 crores will be spent on the purchase- Virendra Kanwar
प्रदेश सरकार की तरफ से इस साल 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीद के कारण प्रदेश के हजारों किसानों को 120 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। बिलासपुर के मजारी में 1.85 करोड़ की लगात से तैयार अनाज मंडी के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित जनसभा में पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पशुपालन, कृषि एवं मतस्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि बीते साल गेंहू 1975 रुपए प्रति क्विंटल क दर से खरीदा गया था वहीं इस साल 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू खरीदा जाएगा।
अनाज मंडी के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि बीते साल कोरोना काल के बावजूद 3258 किसानों का गेंहू खऱीदा गया और 25.75 करोड़ की राशि इस पर व्यय की गई। इसी तरह धान खरीद के लिए 8 केंद्रों से बढ़ाकर 11 केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों से 5837 किसानों का 2.76 लाख क्विंटल धान खरीदा गया। इस दौरान किसानों को 54.13 करोड़ रुपए का सीधा लाभ किसानों को हुआ। उन्होंने कहा कि इस साल उपरोक्त 6 लाख क्विंटल गेंहू खरीद के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मजारी में अनाज मंडी के घोषणा से 12 पंचायत के किसानों को फसल बेचने में आसानी होगी। इस अनाज मंडी को कृषि विपणन बोर्ड ने कोरोना काल के बावजूद डेढ़ साल से भी कम समय में तैयार किया। 5 बीघा में इस तैयार मंडी में सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने मजारी खड्ड की सफाई के लिए 5 लाख, मजारी से थलु सड़क के लिए 11 लाख, मजारी खड्ड के तटीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने मजारी में पशु औषधालय को स्तरोन्नत करने के लिए मामला कैबिनेट में ले जाने का आश्वासन भी दिया।
गंभीरपुर संपर्क सड़क के लिए 9 लाख रुपए देने की घोषणा और मजारी में ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने के लिए भी मंत्री ने निर्देश दिए। जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनाज मंडियों में सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत रहेगी ताकि किसानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 250 करोड़ रुपए की लागत से अधोसंरचना तैयार की जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अपने विभागों की उपलब्धियों का ब्यौरा भी जनसभा में लोगों के बीच रखा।
प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड प्राधिककरण उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने इस मौके पर मंडी के उद्घाटन के लिए मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय किसानों को फसल बेचने के लिए आसानी होगी और क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर प्रदेश सरकार ने किसान हितेषी होने का प्रमाण दिया है।
उन्होंने किसान सम्मान निधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया। रणधीर शर्मा ने स्थानीय मांगो को भी प्रमुखता से मंत्री के समक्ष उठाया और उनको पूरा करने के लिए आग्रह किया। जनसभा में स्थानीय पंचायत के प्रधान जसवीर सिंह और नंबरदार स्वर्ण सिंह ने भी क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के समक्ष उठाया। मंत्री ने उद्घाटन के पश्चात अनाज मंडी का निरीक्षण भी किया।
इस मौके पर प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के एमडी नरेश ठाकुर ने कहा कि मंडी को रिकार्ड समय में तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार किसानों के हित में कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्यातिथी के तौर पर शिरकत की। प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। एमडी नरेश ठाकुर सहित, विपणन बोर्ड के अधिशाषी अभियंता विजय चौहान, जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान, पंचायत प्रधान जदगीश, एपीएमसी सचिव संदीप गौतम सहित स्थानीय निवासी, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…
भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के मध्य आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन…
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…
राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…