बिलासपुर : जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी

बिलासपुर 7 जनवरी – जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 17, 19 व 21 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे और प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य के लिए 22 जनवरी को मतगणना की जाएगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव स्वतंत्र और सुचारू रूप से करवाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 158-बी के तहत आदेश जारी किए है कि 17, 19 और 21 जनवरी को होने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए जनसभाएं मतदान की समाप्ति से 48 घण्टें पहले वर्जित होंगी।
आदेशों में यह भी कहा गया है कि मतदान के 48 घण्टें के इस अवधि के दौरान मतदान क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की चुनावी जनसभाओं, सिनेमाटोग्राफ, टेलीविज़न, अन्य समान तंत्र, मनोरंजन या संगीत कार्यक्रम के माध्यम से प्रचार करने पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा ऐसे व्यक्तियों को 2 वर्ष की सजा अथवा जुर्माना या दोनो हो सकते है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago