Bharat

Bilaspur News: राज्य युवा उत्सव युवाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामाजिक जिम्मेदारी को सशक्त करने का मंच: राजेश धर्माणी

Inbox

युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा बिलासपुर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में दो दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय आयोजन का विधिवत शुभारंभ नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। कार्यक्रम में हिमुडा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य जितेंद्र चंदेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि राज्य युवा उत्सव केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने, संचार कौशल विकसित करने तथा नेतृत्व क्षमता को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्वयं पर विश्वास और निरंतर अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण हैं।


तकनीकी शिक्षा मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वह दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी मौलिक पहचान को समझें और सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा अपने विचारों, रुचियों, दृष्टिकोण और जीवन लक्ष्यों के कारण विशिष्ट होता है और यही विशिष्टता उसे समाज में अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने प्रतिभागियों को आपसी संवाद, नेटवर्किंग और आजीवन संबंधों के निर्माण पर बल देते हुए कहा कि मजबूत सामाजिक और पेशेवर नेटवर्क भविष्य में अवसरों और सफलता की मजबूत नींव रखते हैं।


राजेश धर्माणी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि विशेष रूप से सिंथेटिक ड्रग्स युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़ाव ही स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है तथा ‘ग्रीन हिमाचल’ जैसी पहलें भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।


उन्होंने युवाओं को बड़े सपने देखने और अधिक मेहनत करने का आह्वान करते हुए कि अपेक्षाओं से अधिक प्रयास ही सकारात्मक और स्थायी परिणाम लेकर आते हैं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों और मानवता के प्रति जिम्मेदारी को निभाने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य युवा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह अनुभव उनके जीवन को नई दृष्टि, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।


कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड तथा खेल अधिकारी मुख्यालय शिमला अनुराग वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को विभाग की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस राज्य युवा उत्सव में प्रदेश के लगभग 11 जिलों से आए 290 प्रतिभागी लोकगीत, लोक नृत्य, कविता पाठन, भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
इस अवसर पर युवा नेता आशीष ठाकुर, अमित दत्त, ईशान अख्तर सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी, विभागीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago