Economy

Bilaspur News :- बैकों को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे

Categories

अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर ने कहा कि जिला में सभी बैंक ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व राज्य स्तर के मुकाबले जिला का ऋण जमा अनुपात बेहद कम है जिसे बढ़ाने के लिए सभी बैंकों को मिलकर कार्य करने पर बल दिया। अतिरिक्त उपायुक्त आज बचत भवन में जिला अग्रणी बैंक (यूको बैंक) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति तथा जिला समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।


ओम कांत ठाकुर ने बैंक अधिकारियों से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा किसानों, मछुआरों, स्वयं सहायता समूहों इत्यादि को बैकों से जोड़ने तथा ऋण प्रक्रिया में शामिल करने के लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के ऐसे बहुत से जरूरतमंद एवं पात्र लोग हैं जो बैंकों के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का जानकारी के अभाव में लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसके अलावा सरकार के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को भी जोड़ने पर बल दिया ताकि धरातल पर सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को जोड़ने पर भी बल दिया।


उन्होंने बैंकों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वह जिला के आर्थिक विकास में अपना दायित्व बखूबी निभाते हुए अधिक से अधिक ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों को प्रदान करें, जिससे लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाया जा सके। उन्होंने इस संबंध में बैंकों से व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया।


बैठक में जिला में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा लागू की जा रही गरीबी उन्मूलन योजनाओं की प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2025-26 में जून 2025 तक के लक्ष्यों और उपलब्धियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।


इससे पहले बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक बिलासपुर चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 01 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक की पहली तिमाही में जिला बिलासपुर का वार्षिक ऋण लक्ष्य 442.70 करोड़ रुपये निर्धारित था, जिसके विरुद्ध बैंकों ने 600.49 करोड़ रुपये का ऋण वितरित कर 135.64 प्रतिशत की दर से लक्ष्य को प्राप्त किया है। जिसमें प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 100.90 प्रतिशत की दर से और गैर-प्राथमिकता क्षेत्र में 442.70 प्रतिशत की दर से लक्ष्य प्राप्ति की है।


उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में 162.53 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में 226.21https://tatkalsamachar.com/shimla-news-auckland-house-school/ करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 23.18 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की जून तिमाही तक कुल 7 हजार 99 कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 जून 2025 तक जिला का कुल बैंकिंग व्यवसाय 12,479.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।


बैठक में ऋण-जमा अनुपात, प्रधानमंत्री जनधन से जन सुरक्षा अभियान, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक यूको बैंक बिलासपुर चंद्रशेखर यादव, आरबीआई शिमला के प्रबंधक आशीष सांगड़ा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नरेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कॉरपोरेशन एवं विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि तथा बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago