बिलासपुर : विधायक सुभाष ठाकुर ने गांव बटी कृष्ण में 30 लाख रुपये से बोरवेल का किया शुभारम्भ.

लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं प्राथमिकता से करेंगे पूरी -सुभाष ठाकुर

सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने हाईड्रों इंजीनियरिंग काॅलेज बंदला में पेयजल की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कण्ड के बटी कृष्ण गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बोरवेल का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े तीन वर्षों में लोगों से किए गए वायदे बिना किसी भेद-भाव के पूरे किए है। सरकार लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं प्राथमिकता के साथ पूरी करने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इंजीनियरिंग काॅलेज नगरोटा बगवां से स्थानंातरित कर बंदला में आरम्भ कर दिया जाएगा।

सदर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए कोरोना काल में भी विकास कार्यों को जारी रखा गया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा 66 करोड़ रुपये की लागत से कोल डैम से पानी की स्कीम को पूरा कर दिया गया है और अब 1 लाख लोगों को कोल डैम से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रुपये की लागत से पीर भयाणू व चचैली आदि 16 पंचायतों के लिए सतलुज से पानी की स्कीम को आरम्भ किया गया है। यह स्कीम सभी स्कीमों के टैंक के लिए फीडर का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कोल डैम से 11 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल सुविधा के लिए स्कीम पर काम शुरू कर दिया गया है। माकड़ी मार्कण्ड पंचायत में लोगों को स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए गत वर्ष 250 नल लगाए गए है।

विधायक ने सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास पर बात करते हुए कहा कि कायला से नौणी तक क्षेत्र की हर सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत उनका स्तरोन्यन किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 लाख 60 हजार रुपये की लागत से गसोड मार्कण्ड सड़क का कार्य पूर्ण किया गया है तथा गसोड मार्कण्ड सड़क पर ब्लेक स्पाॅट और क्रेश बेरियर व सुरक्षा दीवार के कार्य पर 14 लाख रुपये व्यय किए गए है।

उन्होंने जिनणू गांव के पानी के हैंडपंप मरम्मत व पाईप के लिए व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के प्रति लोगों को सावधान रहने को कहा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना से खतरा अभी टला नहीं है इसलिए सरकार द्वारा जारी कोविड के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करें और खुद भी सुरक्षित रहे तथा दूसरे को भी सुरक्षित रखे।

इस मौके पर लोगों ने विधायक के सम्मुख अपनी समस्याएं रखी जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा कुछ समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर सदर मण्डल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बृज लाल, बीडीसी सदस्य विनोद कश्यप, जिला महामंत्री आशीश ढिल्लों, मण्डल महामंत्री पवन ठाकुर, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विनोद, महामंत्री सोनू, राम लाल ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत माकड़ी मार्कण्ड देव राज शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत जुखाला जगदीश ठाकुर, डाॅ. सांख्यान, राम लाल, सदा राम ठाकुर, चैंगू राम उपस्थित रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago