बिलासपुर :- जल शक्ति मंत्री ने लद्दा में की 25वें जन मंच कार्यक्रम की अध्यक्षता

जल शक्ति,बागवानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के उप-मंण्डल घुमारवीं की ग्राम पंचायत लद्दा में 25वें जन मंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस मौके पर ग्राम पंचायत मैहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा, कुठेहड़ा, मोरसिंघी, पटेर, भुल्सवाएं व तल्याणा आदि 8 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा करके अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न 38 प्रमाण पत्र बनाए गए तथा 441 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।


महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की जनता के साथ सीधा संवाद करने तथा उनकी अधिकतर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उदे्श्य से आरम्भ जन मंच कार्यक्रम सरकार का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि जन मंच का उदे्श्य लोगों की शिकायतों को समय पर हल करना, सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं की आम जनता को जानकारी देना और उनकी शिकायतों व मांगों का उनके घर द्वार पर निपटारा करके ग्रामीणों को लाभान्वित करना है।


उन्होंने कहा कि जिला में 317 करोड़ रूपये की लागत से जल जीवन मिशन के तहत 37 पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं जिनमें सदर विधानसभा क्षेत्र की 10, घुमारवीं की 12, श्री नयना देवी जी में 5 और झंण्डूता की 10 पेयजल योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जो लोगों को जल जीवन मिशन के तहत कवर नहीं हुए हैं उनके लिए एशियन विकास बैंक की सहायता से जिला में लगभग 68 करोड़ रूपये की लागत से 13 पेयजल योजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकास बैंक की सहायता से श्री नयना देवी में लगभग 67 करोड़ रूपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है जिसकी टैंण्डर प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत जिला में 18 पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई हैं जिन पर 98 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जाएगी।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राज्य में 1688 करोड़ रूपये की लागत से बागवानी के सर्वांगिण विकास तथा ग्रामीण युवाओं को बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने हेतु सरकार द्वारा एशियन विकास बैंक की सहायता से एचपी शिवा प्रोजैक्ट कार्यान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में तलवाड़ा, लंजटा, कोठी मझेड़ और तलहेट में 50 हैक्टेयर भूमि पर एचपी शिवा प्रोजैक्ट के माध्यम से 4 कलस्टर स्थापित किए गए हैं जिस पर 7 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कलस्टरों के माध्यम से 180 बागवानों को लाभान्वित किया गया है।


जल शक्ति मंत्री ने कार्यक्रम में मुख्य मंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 20 लाभार्थियों को गैस चुल्हे व सिलेंण्डर वितरित किए। इसके अतिरिक्त बेटी है अनमोल योजना के तहत 5 कन्याओं के लिए 12 हजार रूपये प्रति कन्या की दर से एफडी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत दसवीं तथा बाहरवीं कक्षा की 8 मेद्यावी छात्राओं को 5 हजार रूपये प्रति छात्रा की दर से और सशक्त महिला योजना के तहत 7 छात्राओं को 5 हजार रूपये प्रति छात्रा की दर से सम्मान राशि वितरित किए।


इस अवसर पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने जन मंच कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी तथा ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम जन मंच के माध्यम से अपनी समस्याओं का निपटारा करवानेे के लिए जागरूक रहे।
कार्यक्रम में उपायुक्त पंकज राॅय, पुलिस अधीक्षक एस आर राणा, उप-मंण्डलाधिकारी नागरिक राजीव ठाकुर, तहसीलदार जय गोपाल शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago