Categories: Blog

बिलासपुर : घुमारवीं व अर्की अस्पतालों को पीएसए प्लांट समर्पित किए,

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिले के चम्बाघाट में 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया।
इसके पश्चात वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, नागरिक अस्पताल घुमारवीं और नागरिक अस्पताल अर्की के लिए पीएसए सयंत्रों का भी शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पीएमकेयर्ज के अन्तगर्त 2.16 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किए गए पीएसए प्लांट का भी शुभारम्भ किया।


इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमकेयर्ज के अन्तर्गत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 1000 एलपीएम क्षमता और नागरिक अस्पताल अर्की में 1000 एलपीएम क्षमता के पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं, जिन पर क्रमशः 1.50 करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, वहीं नागरिक अस्पताल घुमारवीं में विद्या फाउंडेशन के माध्यम से सीएसआर के अन्तर्गत 1.10 करोड़ रुपये व्यय कर 140 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में केवल दो अस्पतालों में आॅक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध थी, जबकि आज यहां 15 पीएसए प्लांट क्रियाशील कर दिए गए हैं, जबकि सात संयंत्र उद्घाटन के लिए तैयार हैं और छह अन्य संयंत्रों पर कार्य लगभग पूरा होने को है। इस प्रकार, इस माह के अंत तक राज्य में 28 पूर्ण रूप से क्रियाशील आॅक्सीजन संयंत्रों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सायर उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उनके सुखद् एवं खुशहाल भविष्य की कामना की।


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य ने सफलतापूर्वक कोविड-19 महामारी की चुनौती का सामना किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है।
बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि नागरिक अस्पताल बिलासपुर में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से पीएसए प्लांट स्थापित किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों की तरह बिलासपुर जिला ने भी लक्षित समूह के टीकाकरण की दिशा में शानदार प्रदर्शन किया है।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष राम रतन पाल ने नागरिक अस्पताल अर्की को पीएसए प्लांट समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।


स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, राज्य भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, विधायक डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल व परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय और बिलासपुर जिला के उपायुक्त पंकज राय, नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
.0.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago