बिलासपुर : खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कोठी में सस्ते राशन के डिपो का किया निरीक्षण

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने रविवार को कोविड-19 की इस संकट की घड़ी में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगो की समस्याएं सुनी। उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम सेवा ही संगठन के तहत जरूरतमंद लोगों तक मास्क व सेनेटाइजर पहुंचाने के लिए घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्रो में बूथ अध्यक्षों व ग्राम केंद्र प्रमुखों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।
 उन्होंने 12 ग्राम केंद्रों के 53 बूथों के बूथ अध्यक्ष को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए। जिनमें ओहर, भगेड़, अमरपुर, शहरी इकाई घुमारवीं, दाबल, कोठी, मेहरन, करलोटी, टकरेडा, तलाओ, पट्टा व कपाहड़ा ग्राम केंद्रों में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए।
 इस अवसर पर उन्होंनेे कार्यकर्ताओं से कहा कि इस मुश्किल घडी में जरूरत मंद लोगों तक यह सामग्री पहुंचाए, ताकि वे इसका लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने स्तर पर घर-घर में जाकर लोगों से पूछताछ करें, उनका कुशलक्षेम जाने और यदि किसी परिवार में कोई व्यक्ति बाहर सामान लेने नहीं जा सकता है तो कार्यकर्ता उस परिवार तक आवश्यक सामान पहंुचाने में उनकी मदद करें।
  उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में जयराम सरकार ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है।                              
  इस दौरान उन्होंने कोठी में सस्ते राशन के डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से कोरोना काल में कोरोना प्रोटोकाल व सरकार द्धारा दिशा निर्देशों की अनुपालना करने का आग्रह किया ताकि कोरोना की चेन को तोडा जा सकें।
 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम शर्मा, कैप्टन सुरजीत, भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ ठाकुर व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन वर्मा मौजूद रहे।
xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago