बिलासपुर : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने घुमारवीं में सुनीं जनसमस्याएं

3.15 लाख महिलाओं को दिए मुफ्त गैस कनेक्शन – गर्ग

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल की हर रसोई तक गैस पहुंचाकर लाखों महिलाओं को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है तथा उन्हें चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है। इससे वन एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।

शुक्रवार को घुमारवीं में जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान राजेंद्र गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अभी तक हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3 लाख 15 महिलाओं को गैस कनेक्शन मुफ्त उपलब्ध करवाए हंै।
उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार अब नए परिवारों को भी यह सुविधा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है तथा कोरोनाकाल में भी आम लोगों को समय पर खाद्य वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित करके उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की गई है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और प्रदेश सरकार की खाद्य अनुदान योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
 घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की चर्चा करते हुए राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यहां सभी विभागों के माध्यम से विकासात्मक योजनाओं को गति प्रदान की गई है तथा इसे एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने आम लोगांे की समस्याएं भी सुनीं तथा इन जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के देहावसान से हिमाचल प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजेंद्र गर्ग ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना की।

Recent Posts

CM Himachal: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को मिले अपार जनसमर्थन के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

जनता का यह विश्वास और निष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणाः मुख्यमंत्री32 शहरी निकायों…

8 hours ago

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago