बिलासपुर :- मेले मिलाप एवं भाईचारे का प्रतीक – जीत राम कटवाल

 मेले मिलाप एवं  भाईचारे का प्रतीक होते हैं। संस्कृति को आगे आने वाली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने में मेले व त्यौहार  महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विचार जिला स्तरीय  नलइवाड़ मेला सुन्हाणी की अध्यक्षताकरते हुए झंडूता विधानसभा क्षेत्र  विधायक जीत  राम  कटवाल ने व्यक्त किए । उन्होंने लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि सुन्हाणी राजाओं के समय से कहलूर  रियासत की राजधानी होती थी उस समय से लेकर इस  मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  सुन्हाणी   मेले के प्राचीन स्वरूप को लोगों के सहयोग के साथ संभाल कर  रखा जाएगा। यह मेला सभी की गौरवमई सोच का प्रतीक है
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कटवाल ने कहा कि उन्हें  सेवानिवृत्ति के पश्चात क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है और वे क्षेत्र की जनता के साथ हर दुख सुख के पलों में उनके साथ खड़े रहते है ।


  उन्होंने कहा कि झंडुता विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया जा रहा है।  क्षेत्र में पानी बिजली व सड़कों का योजनाबद्ध व चरणबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। क्षेत्र की खुशहाली के  सभी विकास कार्यों को   नियोजित  तरीके से एवं कार्यों के लिए  बजट का पूर्व प्रावधान किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या को अगले 60 वर्षों तक समाप्त करने के लिए 240 करोड रुपए की सभी छोटी-बड़ी स्कीमों का 30 जून से पहले लोकार्पण कर दिया जाएगा।इस क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 8 करोड़ 20 लाख 66 हजार रुपये से उठाऊ पेयजल योजना बरठीं सरगल, भाबा  कोटला के सम्बर्धन के कार्य को पुर्ण कर लिया गया है।

। उठाऊ पेयजल योजना टिहरा, बड़गांव का नवीनीकरण व सुधार कार्य के लिए 4 करोड़ रु स्वीकृत किये गए है। लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए उठाऊ सिंचाई योजना भल्लू के सुधारीकरण के लिए 4 करोड़ 58 लाख रु की स्वीकृत किये गए है। उठाऊ संचाई योजना सुन्हाणी के सुधारीकरण के लिए नई सिंचाई हौदियां व सिंचाई पाईपों को बिछाने के कार्य की स्वीकृत किए गए है  ताकि लोगों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्राप्त हो सके।  


 उन्होंने बताया कि  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में एक करोड़ रु   से इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रदेश के पहले आदर्श विद्यालय का शुभारंभ बरठीं से किया गया है। इस अटल आदर्श विद्यालय के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।  
 उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी  महिला मंडलों को  10 -10 हजार रु प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ।

 विधानसभा क्षेत्र के पांच खण्डों में महिला मंडल की खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए 25  -25 हजार रु प्रदान  किए जाएंगे ।  
इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा मेला कमेटी को 10 हजार रु  देने की घोषणा की
इस मौके पर एस डी एम झंडूता नरेश वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया ।


इस मौके पर एस डी एम झंडूता नरेश वर्मा ,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा राकेश गौतम , अध्यक्ष नलवाड़ मेला समिति गायत्री गौत्तम , मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चन्देल , जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा ,जिला परिषद सदस्य शालू रणोत , पंचायत समिति सदस्य शेर सिंह , मण्डल महामंत्री मनोज लखा ,  उपनिदेशक कृषि डॉ प्राची , उपनिदेशक बागवानी डॉ माला शर्मा , भाषा अधिकारी रेवती सैनी , खण्ड विकास अधिकारी कुलदीप शर्मा , एस एच ओ कर्म सिंह , राजेन्द्र कुमार , ग्राम पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार उपस्थित थे ।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago