Categories: Blog

बिलासपुर : उपायुक्त पंकज राय ने रेड क्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता,

 रेड क्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्राॅस सोसाइटी ने की। बैठक में अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा अनुपमा राय विशेष रुप से उपस्थित रही।
बैठक का उद्देश्य आगामी योजनाएं बनाना
बैठक का उद्देश्य अस्पताल कल्याण शाखा के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की समीक्षा करना और आगामी योजना बनाना है जिससे की समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग किया जा सके। उपायुक्त ने रेड क्राॅस सोसाइटी द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की प्रशंसा की और सभी स्वयं सेवियों से आग्रह किया कि कार्यों के प्रति अपना जजवा बनाए रखे ताकि अधिक से अधिक लोगों की रेड क्राॅस के माध्यम से मदद की जा सके।


बैठक में उपायुक्त द्वारा समिति के सभी सदस्यों से आहवान किया कि वे समय-समय पर अस्पताल में जाकर वहां की व्यवस्था और कमियों तथा उनके समाधान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान करते रहें जिससे रोगियों व उनके तिमारदारों के लिए सुविधाजनक स्थिति अस्पताल में बनी रही।
अस्पताल में बनाई जाएगी पार्किंग
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पार्किंग की समस्या के लिए अस्पताल परिसर के साथ निर्मित की जाने वाली तीन मंजिला भवन के अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के नजदीक नालें का तटीयकरण कर उस पर स्लैब डालकर पार्किंग व्यवस्था की जाएगी ताकि दोनों जगह पर लगभग 200 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा होगी।


इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में मरीजों के साथ आए तिमारदारों के लिए बैठने की समस्या का निदान करने के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने सभी वाॅलटियर से आग्रह किया कि वे कोरोना जैसे महामारी से पार पाने के लिए सभी को दूसरी डोज लगाने के लिए प्रेरित करें ताकि 30 नवम्बर तक जिला में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।  
उन्होंने स्वयं सेवियों से प्लास्टिक बोटल का सदुपयोग करने के लिए पोली ब्रिक तकनीक के बारे में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।
अधिक से अधिक लोग अस्पताल कल्याण शाखा सदस्य गु्रप से जुड़े


जिला अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा अनुपमा राय ने आहवान किया कि गरीबों, असहायों, बीमारों की मदद करने के लिए इस पुनित कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे आए और अधिक से अधिक लोग अस्पताल कल्याण शाखा सदस्य गु्रप से जुड़े जिसके लिए केवल 250 रुपये अस्पताल कल्याणा शाखा शुल्क तथा रेड क्राॅस सोसायटी के सदस्यों को आजीवन सदस्य को सिर्फ 50 रुपये सदस्य शुल्क देना होगा।
जरूरतमंद लोगों के लिए पुराने इस्तेमाल करने लायक कपड़ों को करें दान
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अस्पताल कल्याण शाखा को अपने पुराने इस्तेमाल करने लायक कपड़ों को गरीबों के कल्याण के लिए दान करें ताकि जरूरतमंद लोगों तक उन्हें पहंुचाया जा सके।
इस अवसर पर सत्यम शर्मा, अजय उपध्याय, सुशील पुंडीर, नीलम टाडू, भूपेंद्र टाडू, सुशमा, हेमा, वसुंदरा, मनीषा, नीरज पालीवाल, रवि कुमार, गंगा राम वर्मा उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

15 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago