बिलासपुर : ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं, केवल मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता – राजिन्द्र गर्ग

 खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की छत पंचायत के गांव छत में दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
खेलों से खिलाडियों में धैर्य और संयम विकसित होता है
उन्होने कहा कि खेलों से खिलाडियों में धैर्य और संयम विकसित होता है जो उसे जीवन की चुनौतियों का सामना करने और उन पर विजय पाने में मदद करता है। खेलों से विद्यार्थी अनुशासन, प्रतिस्र्पधा और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इतना परिपक्व हो जाता है कि उसे असफलता का भी भय नहीं होता है वह बार-बार असफल रहने पर भी सफलता प्राप्त करने के लिए प्रयास करता है। खेलने से ना केवल शरीर सुगठित होता है बल्कि मन में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विचारों में भी स्पष्टता आने लगती है।
सरकार खिलाड़ियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। जिला में जगह-जगह खेल स्टेडियम, ठहरने की अच्छी सुविधा, सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण खेलों को बढ़ावा देने की ओर एक साकारात्मक कदम है।

tatkal samachar Bilaspur: There is no dearth of talent in rural areas, only need to boost morale – Rajinder Garg


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे के प्रचलन के कारण दिशाहीन हो रही युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए खेलों को अधिक महत्व देना आवश्यक है। उन्होने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी असिमित ऊर्जा को देश हित में लगाने के लिए खेलकूद गतिविधियों को अपनाएं। उन्होने कहा कि वर्तमान समय में नशा समाज के लिए सबसे बडी समस्या बनकर उभर रहा है। नशे से बचने के लिए पढाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल गतिविधि में भाग लें। उन्होने प्रतिभागियों को खेल को भावना से खेलने का संदेश दिया।  


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं केवल उनका मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मार्ग व प्रतिस्र्पधा की भावना उत्पन्न करने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है ताकि बच्चों को जागरूक बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि छत गांव में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान को विकसित किया जाएगा। उन्होंने छत युवा क्लब को विभिन्न खेलों के उपकरणों को खरीदने के लिए अपनी एच्छिक निधी से 20 हजार रुपये दने की घोषणा की। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे है और प्रथम मैच में भगेड और जेजवीं टीम का रोचक मुकाबला हुआ जिसमें भगेड की टीम ने जीत दर्ज की।


उन्होंने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कब्बडी के खिलाड़ी रितेश पटियाल और कुश्ती की खिलाड़ी पायल पठानियां को सम्मानित किया और आयोजन समिति के सदस्यों नीलम पठानिया, रोशनी पठानिया, अभिशेष पठानिया ने मुख्यातिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया।  
कार्यक्रम में ये सभी रहे उपस्थित
इस अवसर पर छत पंचायत प्रधान परमजीत सिंह, उप प्रधान विजेन्द्र सिंह, बीडीसी सरबन कुमार, आयोजन समिति से नीलम पठानिया, अभिशेष पठानिया और ई.ओ तलाई पंकज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago