बिलासपुर: आयुष्मान तथा हिमकेयर योजनाओं से लाभार्थियों को पहंुचाया 14.43 करोड़ का लाभ – राजिन्द्र गर्ग.

रोगी कल्याण समिति घुमारवीं की शासकीय इकाई की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के रोगी कल्याण समिति घुमारवीं की शासकीय इकाई की बैठक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल घुमारवीं में आयोजित की गई।  


बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा चिकित्सा व शल्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद, फर्नीचर व बिजली उपकरणों की खरीद तथा रोगी कल्याण समिति के अंतर्गत स्टाफ की वेतन वृद्धि के बारे में चर्चा की गई। बैठक में आरकेएस की दुकानों के किराया निर्धारण व सालाना नवीनीकरण आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में समिति के सभी गैर सरकारी व सरकारी सदस्यों ने आरकेएस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन में 3000 रुपये की वृद्धि करने की सिफारिश की।


खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 26539 लाभार्थी अपने कार्ड बनवा चुके हैं तथा इस योजना के अंतर्गत लगभग 5000 लाभार्थियों को चयनित अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए 6 करोड़ 33 लाख रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत योजना में कवर न होने वाले परिवारों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हिम केयर योजना आरंभ की गई है इसमें भी प्रति परिवार 5 लाख रुपये के निःशुल्क इलाज का प्रावधान है। जनवरी 2019 से आरंभ इस योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में 10500 लाभार्थियों को मुफ्त इलाज के लिए 8 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है। इसी प्रकार आर्थिक रूप से कमजोर तथा कैंसर, अधरंग, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थैलेसीमिया तथा पार्किंसन जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए सहारा योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर रोगी को 2000 रुपये प्रति माह की सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

Tatkal samachar: Ayushman and Himcare schemes benefited the beneficiaries of 14.43 crore


राजिन्द्र गर्ग ने कहा कि कोविड के प्रकोप के समय घुमारवीं अस्पताल कोविड के इलाज के लिए समर्पित था तथा सभी के सहयोग से यहां बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई थी। प्रदेश सरकार ने बड़ी मुस्तैदी के साथ कोविड का सामना किया तथा संसाधनों व सुविधाओं को बढ़ाया जिसमें समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग भी मिला। प्रदेश में 25 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट को बहुत कम समय में स्थापित किया गया है। घुमारवीं में भी एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुका है तथा दूसरे का कार्य भी शीघ्र ही पूरा होने वाला है।
बैठक में अस्पताल में रोगियों के अधिक से अधिक परीक्षण करने तथा परीक्षण में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अस्पताल में ए.सी. की स्थापना व अन्य वार्ड उपकरणों पर बारीकी से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया।


उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 4 नए मेडिकल कॉलेज तथा एम्स को स्थापित कर एक बेहतरीन उपलब्धी हासिल की है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से घुमारवीं अस्पताल को 100 बिस्तर का कर दिया गया है तथा 11 डॉक्टर की व्यवस्था भी की गई है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे घुमारवीं अस्पताल के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश को स्वास्थ्य उपकरणों के निर्माण के लिए कारखाना स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है इसका लाभ भी प्रदेश की जनता को प्राप्त होगा।
उन्होंने समिति की दवाइयों की दुकान व कैंटीन के बारे में लिए गए निर्णय को सख्ती से लागू करने की अपील की। बैठक में नागरिक अस्पताल घुमारवीं में एमडी मेडिसिन को रात्रि के स्थान पर दिन में ही ड्यूटी देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया ताकि अधिक रोगी लाभान्वित हो सके।


रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष व एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में रोगी कल्याण समिति को कुल 6140751 की आय प्राप्त हुई। चालू वित्त वर्ष में अभी तक 1241628 रुपए विभिन्न मदों पर खर्च किए जा चुके हैं तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 7488168 रुपए व्यय किए जाना प्रस्तावित है।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश शर्मा ने रोगी कल्याण समिति की शासकीय इकाई की सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक करने व महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।


बैठक में नगर परिषद घुमारवीं की अध्यक्ष रीता सहगल, जिला परिषद सदस्य बेलीराम टैगोर, मार्केटिंग कमेटी घुमारवीं के प्रधान हेमराज संख्यान, बीडीसी सदस्य रामपाल, पूर्व पार्षद तथा रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. अभिनव सहित समिति के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य ने भाग लिया।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

13 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago