बिलासपुर : अटल पेंशन योजना के तहत अब 31 मार्च, 2022 तक किया जा सकता है नाॅमिनेशन

अतिरिक्त उपायुक्त तोरुल रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अटल पेंशन योजना को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि नए ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिड डे मील कार्यकर्ता, मनरेगा कार्यकर्ताओं के रूप में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की अधिकतम संख्या तक योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।


उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी सरकारी योजना है जिसके तहत लाभार्थी द्वारा किए गए निवेश उनकी उम्र पर निर्भर करती है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी को कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है।


उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अटल पेंशन योजना में अपना नाॅमिनेशन करा सकते हैं। इसके लिए आवेदक के पास बैंक या डाकघर में सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी केवल एक बार ही अटल पेंशन योजना का अकाउंट बना सकते है। इस योजना के तहत लाभार्थी अगर 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए प्रति माह 210 रुपये जमा करने होंगे।  


उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसान, कृषि और बागवानी व दुकान श्रमिकों आदि को इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति की अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों से अटल पेंशन योजना को अपनाने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago