Categories: Blog

बिहार चुनाव: 60 फीसदी महिलाओं ने किया वोट,खाते में गईं 11 प्रतिशत सीटें, जानें किस पार्टी से कितनी महिलाएं बनीं विधायक

इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 59.69 फीसदी महिलाओं ने वोट दिए, लेकिन उनके खाते में विधानसभा की कुल 243 में सिर्फ 10.6 फीसदी यानी 26 सीटें ही आईं

विधानसभा चुनाव-2020 में कुल 3733 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 370 महिलाएं थीं। पहले चरण में 114, दूसरे चरण में 146 एवं तीसरे चरण में 110 महिलाओं ने अपनी किस्मत आजमायी थी। यानी कुल प्रत्याशियों की 9.91 फीसदी महिलाएं चुनाव मैदान में उतरीं थीं। हालांकि कुल महिला उम्मीदवारों में 7.02 फीसदी ही जीत हासिल कर सकीं। संख्या के लिहाज से देखें तो 2020 के चुनाव में 26 महिलाएं  जीती हैं, जबकि 2015 में 28 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। दूसरी ओर, इस चुनाव में उतरे कुल पुरुष उम्मीदवारों में मात्र 5.81% ही जीत सके। 243 सीटों पर 3362 पुरुष चुनावी मैदान में थे पर 217 पर ही उन्हें जीत मिली।

जहां तक महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का सवाल है तो सबसे अधिक एनडीए ने 37 उम्मीदवार उतारे। इनमें 17 जीतीं भी। वहीं, महागठबंधन ने 26 महिलाओं को उतारा, इनमें 9 जीतीं। लोजपा ने 22 को उतारा, पर एक भी नहीं जीती। 

निर्दलीय के रूप में एक भी महिला चुनाव नहीं जीतीं 
इस बार के विधानसभा आम चुनाव में एक भी निर्दलीय महिला उम्मीदवार  चुनाव नहीं जीती, जबकि चुनाव मैदान में 114 महिलाएं निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में थीं। इनमें पहले  चरण में 44, दूसरे चरण में 45 एवं तीसरे चरण में 25 महिलाएं निर्दलीय चुनाव लड़ीं। 

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago