Categories: देश

भूषण कुमार को सोनू निगम की चेतावनी-मेरे मुंह मत लगना, तूने गलत पंगा लिया.

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुटबाजी और नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है. सुशांत के निधन के बाद मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपनी एक वीडियो में कहा था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी माफिया मौजूद हैं और जिस तरह से यंग सिंगर्स पर दबाव होता है, ऐसे में इस इंडस्ट्री से भी किसी म्यूजिक कंपोजर, गीतकार या सिंगर के सुसाइड जैसी खबरें आ सकती हैं.

सोनू निगम के इस बयान के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी और उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा है. सोनू निगम ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा, ‘लातों के भूत बातों से नहीं मानते. मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें. सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए. लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की चाल ही चलेगा.

उसको तो आदत है. तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें. मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है.’

सोनू निगम ने आगे कहा कि ‘इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो मेरे काफी नजदीकी हैं और पिछले कई सालों से मुझसे यही बात करते आ रहे हैं. लेकिन अब उन्‍हें कुछ अलग बोलना पड़ रहा है. उनमे से एक का सगा भाई है ज‍िसने डेढ़ साल पहले ट्व‍िटर पर लिखा था कि अगर म्यूजिक इंडस्ट्री में एकता होती तो सीन कुछ और ही होता क्योंकि देश का हर म्यूजिशियन प्रताड़ित है क्योंकि उन्हें वो नहीं करने दिया जा रहा है जो वे करना चाहते हैं. ये उसकी भाषा है.

आज से कुछ समय पहले की. दरअसल यही पर इंसान मार खा जाता है क्योंकि झूठा आदमी झूठीं चालें चलता है.’ ने इसके बाद भूषण कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘भूषण कुमार, अब तो तेरा नाम मुझे लेना ही पड़ेगा और अब तू ‘तू’ के ही लायक है.

तूने गलत आदमी से पंगा ले लिया है. समझा. तू भूल गया वो टाइम जब तू मेरे घर पर आकर ‘भाई मेरी एलबम कर दो, भाई दीवाना कर दो, भाई मुझे सहारा श्री से मिलवा दो, स्‍मिता ठाकरे से मिलवा दो, भाई बाल ठाकरे से मिलवा दो, भाई अबू सलेम से बचा लो, याद है न? अबू सलेम से बचा लो, भाई अबू सलेम गाली दे रहा है. याद है ना ये सब चीजें या नहीं? मैं तुझे कह रहा हूं अब तू मेरे मुंह मत लगना बस.’

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago